फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BJP workers protests in Municipal EO office at Deoband

भाजपा कार्यकर्ताओं ने ईओ कार्यालय में किया जबरदस्त हंगामा, दी ये चेतावनी

Tue, 28 May 2019 09:43 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 28 May 2019 09:43 PM IST
विज्ञापन
BJP workers protests in Municipal EO office at Deoband
ईओ कार्यालय में प्रदर्शन करते भाजपा कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

नगरपालिका में फैले भ्रष्टाचार और कर्मचारियों की काम के प्रति लापरवाही के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने ईओ के कार्यालय में कब्जा कर जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने लापरवाही करने वाले कर्मचारियों को सबक सिखाने की चेतावनी दी है। मामला यूपी के देवबंद शहर का है।

विज्ञापन


भाजपा नगराध्यक्ष गजराज सिंह राणा के नेतृत्व में मंगलवार को कार्यकर्ता नगरपालिका पहुंचे। ईओ विनोद कुमार के कार्यालय में नहीं मिलने पर उनका गुस्सा भड़क गया। कार्यकर्ताओं ने ईओ के कार्यालय पर कब्जा कर लिया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि लोकसभा चुनाव के दौरान उन्होंने ईओ विनोद कुमार से मिलकर नगर के नालों की सफाई, फॉगिंग, स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत, सफाई और पेजयल व्यवस्था में सुधार की मांग की थी। जिस पर ईओ ने एक माह के भीतर सभी समस्याओं का निस्तारण कराने का आश्वासन दिया था। परंतु एक माह गुजरने के बाद भी मांगों को पूरा नहीं किया गया। 
विज्ञापन


गजराज राणा और डॉ. सुखपाल सिंह ने चेतावनी दी कि यदि व्यवस्था में शीघ्र सुधार नहीं हुआ तो ईओ को इसके गंभीर परिणाम भुगतने पडे़ंगे। महिला मोर्चा अध्यक्ष डा. कांता सिंह व प्रभारी शुभलेश शर्मा ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री आवास योजना में पालिकाकर्मियों ने सुविधा शुल्क लेकर अपात्र लोगों के पक्के मकान बना दिए, जबकि पात्र लोग दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं जिसको बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। रिश्वतखोर कर्मचारियों का मुंह काला किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपाइयों ने करीब एक घंटे तक ईओ कार्यालय पर कब्जा किए रखा। प्रदर्शनकारियों में बिजेंद्र गुप्ता, अरुण गुप्ता, ईशान गौड, मंजू शर्मा, डोली गोयल, कुसुम गुप्ता, गीता खुराना, प्रेमचंद कश्यप, अजय बिरला, दीपक त्यागी, आलोक खटीक, अभिषेक मित्तल, श्याम चौहान, अंकित, शिवकुमार राणा, मोनू सैनी, विनोद कुमार, अजय गर्ग व लक्की वर्मा आदि मौजूद रहे।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed