फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BJP workers is ruckus in police station after offensive post on social media

यूपी: सोशल मीडिया पर डाली भारत माता की आपत्तिजनक पोस्ट, भाजपाइयों ने कोतवाली में काटा हंगामा

Sun, 01 Mar 2020 12:36 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Sun, 01 Mar 2020 12:36 AM IST
सार

एक वर्ग के युवक ने सोशल मीडिया पर भारत माता की आपत्तिजनक पोस्ट डाल दी। इसके बाद भाजपाइयों ने कोतवाली में हंगामा किया।

विज्ञापन
BJP workers is ruckus in police station after offensive post on social media
भाजपाइयों ने कोतवाली में किया हंगामा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागपत जनपद के खेकड़ा में एक वर्ग के युवक ने सोशल मीडिया पर भारत माता की आपत्तिजनक पोस्ट डाल दी। पता लगने पर भाजपाइयों ने कोतवाली में हंगामा किया और तहरीर देकर माहौल बिगाड़ने वाले युवक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। बाद में माफी मांगने और सभी की सहमति पर उसे छोड़ दिया।

विज्ञापन


शनिवार की सुबह मोहल्ला मुंडाला निवासी एक मुस्लिम युवक ने फेसबुक और व्हाट्सएप पर भारत माता की आपत्तिजनक पोस्ट डाल दी। इस पोस्ट को देखकर भाजपा कार्यकर्ता आक्रोशित हो उठे। कई कार्यकर्ता एकत्र होकर कोतवाली पहुंचे और आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया। कहना था कि खेकड़ा शांतिप्रिय शहर है। यहां पर सभी वर्गों के लोग आपसी सौहार्द के साथ मिलजुल कर रहते है। युवक ने आपत्तिजनक पोस्ट डालकर शहर की फिजा खराब करने का प्रयास किया है। वह इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट करना पड़ा भारी, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, पुलिस ने दबोचा
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी युवक को तुरंत हिरासत में ले लिया। कोतवाली प्रभारी राजकुमार शर्मा ने बताया कि आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। आरोपी युवक द्वारा माफी मांगने एवं भविष्य में ऐसी गलती न दोहराने की बात करने पर सभी की सहमति पर कड़ी चेतावनी देकर उसे छोड़ दिया गया। 

इस दौरान दीपक शर्मा, मनोज धामा, सभासद संदीप प्रजापति, सन्नी गुप्ता, अमित झा, शुभम, अंकित, शशांक शर्मा, उमेश शर्मा, देव सिरोही, चेतन चंदेला, शिवा यादव आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed