फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BJP workers celebrated CM Yogi birthday, read special things

भाजपा कार्यकर्ताओं ने ऐसे मनाया सीएम योगी का बर्थडे, पढ़ें खास बातें

Mon, 05 Jun 2017 04:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Mon, 05 Jun 2017 04:34 PM IST
विज्ञापन
BJP workers celebrated CM Yogi birthday, read special things
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

भाजपा के फायरब्रांड नेता और सबसे कम उम्र में सांसद बने योगी आदित्यनाथ का आज जन्मदिन है। क्या आप जानना चाहेंगे कि मेरठ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किस तरह सीएम योगी आदित्यनाथ का बर्थडे मनाया? 

विज्ञापन


भाजपा के फायरब्रांड नेता और सबसे कम उम्र में सांसद बने योगी आदित्यनाथ का आज जन्मदिन है। मेरठ में भाजपा कार्यकर्ता आज उनका 45वां जन्मदिन मना रहे हैं। वहीं हिंदू युवा वाहिनी के लोगों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस पर बाबा मनोहरनाथ मंदिर सूरजकुंड में हवन कर बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं ने खूब खुशी मनाई। यहां तक कि योगी जिंदाबाद के जमकर नारे लगे। साथ उन्होंने मोदी जिंदाबाद के भी नारे लगाए।
विज्ञापन


यूपी के सीएम बनने से पहले योगी आदित्यनाथ अपने विवादित बयानों से अक्सर चर्चाओं में रहते थे। यहीं कारण है कि प्रदेश का बच्चा-बच्चा उनके नाम से वाकिफ है, लेकिन फिर भी योगी आदित्यनाथ से जुड़ी और कई ऐसी बातें है जिन्हें शायद आप नहीं जानते होंगे। अगर जानना चाहते है तो आगे जरूर पढे़ं...

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश का बच्चा-बच्चा उनके नाम से वाकिफ है

BJP workers celebrated CM Yogi birthday, read special things
सीएम योगी आदित्यनाथ

योगी आदित्यनाथ के उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने के बाद आखिर ये तय हो गया कि देश में मोदीराज है तो उत्तर प्रदेश में योगीराज। पूर्वांचल की राजनीति में उनकी पकड़ अच्छी मानी जाती है। गोरखपुर से सांसद और गोरक्षनाथ पीठ के महंत योगी आदित्यनाथ कई बार अपने बयानों को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। लव जेहाद और धर्मांतरण जैसे मुद्दों पर उन्होंने खुलकर अपनी बात रखी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed