फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BJP workers blew effigy of Bollywood actress richa chadha at Muzaffarnagar city

भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूंका बॉलीवुड अभिनेत्री ऋचा चड्ढा का पुतला, ये था मामला

Sun, 11 Aug 2019 12:25 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Sun, 11 Aug 2019 12:25 AM IST
विज्ञापन
BJP workers blew effigy of Bollywood actress richa chadha at Muzaffarnagar city
पुतला फूंकते भाजपा कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

यूपी के मुजफ्फरनगर जनपद में भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक विक्रम सैनी के बारे में बॉलीवुड अभिनेत्री ऋचा चड्ढा द्वारा गलत तरीके बयान को लेकर आक्रोश जताया। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने जानसठ तिराहे पर ऋचा चड्ढा का पुतला फूंका।

विज्ञापन


शनिवार शाम को विधायक प्रतिनिधि पंकज भटनागर के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता एकत्र होकर जानसठ तिराहे पर पहुंचे। कार्यकर्ताओं का कहना था कि केंद्र सरकार द्वारा जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 व 35-ए को हटाने को लेकर खतौली विधायक विक्रम सैनी द्वारा कश्मीर की लड़कियों के संबंध में दिए गए बयान को लेकर गुरुवार को बॉलीवुड अभिनेत्री ऋचा चड्ढा और स्वरा भास्कर ने ट्विटर पर विधायक के बारे में गलत टिप्पणी की थी, जिसको लेकर कार्यकर्ताओं में रोष व्याप्त है। 
विज्ञापन


आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए बॉलीवुड अभिनेत्री ऋचा चड्ढा का पुतला फूंका। पुतला फूंकने वालों में पंकज भटनागर, मदन छाबड़ा, उमेश कुमार, सुधीश पुंडीर, अनिल पुंडीर, नितिन त्यागी, सुधीर वाल्मीकि, दर्पण गुप्ता, रिंकू गुप्ता, सभासद गुरुदत्त अरोरा, सुबोध पंडित, सोनू ठाकुर, मोहित धारीवाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed