फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BJP will honor talented students from house to house

प्रतिभावान छात्रों को घर-घर जाकर सम्मानित करेगी भाजपा

Sat, 01 Aug 2020 01:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2020 01:57 AM IST
विज्ञापन
BJP will honor talented students from house to house
प्रतिभावान छात्रों को घर-घर जाकर सम्मानित करेगी भाजपा
विज्ञापन

मेरठ। भाजपा मेरठ महानगर की मासिक बैठक शुक्रवार को सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए मेट्रो प्लाजा स्थित एक सभागार में हुई। जिसमें मेधावी छात्र सम्मान कार्यक्रम सहित कई अन्य आयोजनों पर चर्चा हुई।

महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल ने कहा कि संगठन ने इस वर्ष पहली बार मेधावी छात्र सम्मान कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की है। प्रतिभाशाली बच्चों को उनके घरों पर जाकर पार्टी के सांसद, विधायक व अन्य जनप्रतिनिधि सम्मानित करेंगे। मेरठ महानगर के प्रभारी के रूप में महामंत्री अरविंद गुप्ता मारवाड़ी और सह प्रभारी के रूप में कोषाध्यक्ष सुनील अग्रवाल को जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में सेवा ही संगठन ई-बुक बनाने के लिए महानगर प्रभारी के रूप में उपाध्यक्ष विवेक रस्तोगी, शहर विधानसभा के लिए मंत्री विवेक बाजपेयी, दक्षिण विधानसभा के लिए मंत्री अरविंद पिंटू व कैंट विधानसभा के लिए मंत्री गौरव मलिक को जिम्मेदारी दी गई। बूथ सत्यापन के लिए महानगर प्रभारी के रूप में महामंत्री पीयूष शास्त्री एवं सह प्रभारी के रूप में रवीश अग्रवाल चुने गए। शहर विधानसभा के लिए महानगर मंत्री दीपक शर्मा, दक्षिण विधानसभा के लिए उपाध्यक्ष सुनील चड्ढा और कैंट विधानसभा के लिए मंत्री अंकित सिंघल को जिम्मेदारी सौंपी गई। महानगर के सभी आगामी कार्यक्रम का अभियान प्रमुख महामंत्री महेश बाली को बनाया गया। बैठक का संचालन महामंत्री अरविंद गुप्ता मारवाड़ी ने किया। इस मौके पर महामंत्री पीयूष शास्त्री, राजकुमार सोनकर, उपाध्यक्ष डॉ. वकुल रस्तौगी, मीडिया प्रभारी अमित शर्मा, अंकुर कुशवाहा, मनोज उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed