फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BJP wants to people fight in the name of caste in the country says Bsp RS Kushwaha

देश में जाति के नाम पर लोगों को लड़ाना चाहती है भाजपा : आरएस कुशवाहा

Sat, 15 Sep 2018 01:49 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Sat, 15 Sep 2018 01:49 PM IST
विज्ञापन
BJP wants to people fight  in the name of caste in the country says Bsp RS Kushwaha
बसपा प्रदेश अध्यक्ष आरएस कुशवाह - फोटो : अमर उजाला

यूपी के मुजफ्फरनगर में बसपा के प्रदेश अध्यक्ष आरएस कुशवाहा ने कहा कि मोदी सरकार की गलत नीतियों से देश त्रस्त हो चुका है। केंद्र में भाजपा की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। राम मंदिर के झूठे वादे कर भाजपा सरकार बनाती है, लेकिन मंदिर नहीं। राम को धोखा देने वाले जनता के हित चिंतक कैसे हो सकते है। जानें क्या बोले कुशवाह :-

विज्ञापन

वहलना चौक के पास एक सभागार में आयोजित बसपा के अति पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष आरएस कुशवाहा ने कहा कि बीजेपी जुमलेबाजों की सरकार है। जनता इनकी सच्चाई को समझ गई है। मंदिर के नाम पर जनता को बेवकूफ बनाते है। इस देश का स्वर्णकाल मौर्य युग रहा है। हमारे इतिहास को भी जानबूझकर नष्ट किया गया। महिलाओं में शिक्षा की शुरुआत कराने वाली सावित्री बाई फूले का नाम पीछे धकेला गया। महात्मा बुद्ध और ज्योतिबा फूले वो सम्मान नहीं दिया गया, जिसके वे हकदार थे। पिछड़ी जातियों को सत्ता में बराबर की भागीदारी केवल बसपा में ही मिल सकती है।

बसपा के पश्चिम के प्रभारी शमशुदीन राईन ने कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा देश को धर्म के नाम पर नहीं, बल्कि जाति के नाम पर लोगों को लड़ाना चाहती है। जनता को इनकी चाल से सावधान रहना है। ये लोग मनुवाद की बात करते है, हम मानवतावाद की बात करते हैं। बसपा नफरत की नहीं, भाईचारे की राजनीति करती हैं। कार्यक्रम के संयोजक पूर्व सांसद राजपाल सैनी ने कहा कि भाजपा समाज में दरार पैदा करने का काम कर रही है। मोदी सरकार ने गन्ना भुगतान, दो करोड़ नौकरी, कालाधन वापस, पाकिस्तान को करारा जवाब, राम मंदिर आदि वादों में से किसी को पूरा नहीं किया। 

खतौली विधानसभा प्रभारी शिवान सैनी ने शॉल ओढ़ाकर अतिथियों का सम्मान किया। बसपा एमएलसी सुरेश कश्यप, पूर्व सांसद कादिर राना, मुख्य जोन कोआर्डिनेटर नरेश गौतम, जनेश्वर प्रसाद, सत्यपाल कटारिया, रविंद्र गौतम, प्रेमचंद गौतम, रामनिवास पाल, कमल गौतम, दयाराम प्रजापति, दयाराम सेन, रकमपाल सैनी आदि मौजूद रहे।  

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed