फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP Hindi News: Bjp Vice President of Mahila Morcha slapt by a man in a meeting in Meerut

यूपी: भाजपा महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष को थप्पड़ मारा, फिर मांगी माफी, पुलिस बनी रही तमाशबीन  

Sat, 21 Sep 2019 11:10 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 21 Sep 2019 11:10 AM IST
विज्ञापन
UP Hindi News: Bjp Vice President of Mahila Morcha slapt by a man in a meeting in Meerut
कचहरी में बखेड़ा - फोटो : अमर उजाला

भाजपा महिला मोर्चा में ब्रह्मपुरी मंडल उपाध्यक्ष नीतू शर्मा को शुक्रवार दोपहर कचहरी में पार्किंग ठेकेदार ने थप्पड़ मार दिया। इस पर कचहरी में बखेड़ा हो गया। घंटों गहमागहमी के बाद माफी मंगवाकर आरोपी को क्लीनचिट दे दी गई। पीड़ित महिला चिल्लाती रही और पुलिस तमाशबीन बनी रही।  

विज्ञापन


शास्त्रीनगर निवासी नीतू शर्मा अपने बेटे हर्षित शर्मा के साथ भाजपा के एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रही थीं। कचहरी स्थित हनुमान मंदिर के पास हर्षित की स्कूटी में साइड लग गई। इस पर हर्षित और युवक के बीच कहासुनी और फिर मारपीट हो गई। इसी दौरान वहां पार्किंग ठेकेदार अनु पहुंचा। उसने बीच बचाव कराया। अनु और हर्षित में विवाद हो गया।

विज्ञापन

आरोप है कि अनु ने नीतू शर्मा को थप्पड़ मार दिया। इस पर बखेड़ा हो गया। अनु और हर्षित के बीच भी जमकर मारपीट हुई। जानकारी लगते ही कई अधिवक्ता और पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस दोनों पक्षों को कचहरी पुलिस चौकी लाई। पुलिस ने अनु को जीप में डाल लिया। इसको लेकर अधिवक्ताओं ने हंगामा किया।
 
इंसाफ के लिए चिल्लाती रही महिला 
कचहरी पुलिस चौकी में पीड़ित भाजपा नेता इंसाफ के लिए चिल्लाती रहीं और पुलिस तमाशबीन बनी रही। सूचना पर महिला मोर्चा की पदाधिकारी भी वहां पहुंची। घंटों दोनों पक्ष एक दूसरे पर आरोप लगाते रहे। उसके बाद अधिवक्ताओं ने दोबारा पार्किंग ठेकेदार को बुलाया और माफी मंगवाकर छोड़ दिया। नीतू शर्मा का कहना है कि पुलिस ने इंसाफ नहीं किया है। इसकी शिकायत पुलिस अधिकारियों से करेंगी।

महिला ने पार्किंग ठेकेदार पर थप्पड़ मारने का आरोप लगाया था। दूसरी तरफ से भी मारपीट के आरोप लगाए गए। अधिवक्ताओं ने दोनों में समझौता करा दिया। पार्किंग ठेकेदार ने महिला से माफी भी मांगी। -अब्दुर्रहमान सिद्दीकी, इंस्पेक्टर सिविल लाइन 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed