फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BJP supporters in meerut favour the reservations for the upper castes in center

सवर्णों को आरक्षण देने का मामला: भाजपा समर्थक बोले ऐतिहासिक, विपक्ष ने फैसले को बताया चुनावी जुमला

Tue, 08 Jan 2019 11:10 AM IST
अर्पना दुबे न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: अर्पना दुबे Updated Tue, 08 Jan 2019 11:10 AM IST
विज्ञापन
BJP supporters in meerut favour the reservations for the upper castes in center
योगेश वर्मा, पूर्व विधायक बसपा व विनीत अग्रवाल शारदा

आर्थिक आधार पर सवर्णों को 10 प्रतिशत आरक्षण दिए जाने के केंद्र सरकार के फैसले को भाजपा नेताओं ने ऐतिहासिक बताया है। वहीं विपक्ष ने 2019 लोकसभा चुनाव से पहले इसे जुमला और शिगूफा करार दिया है। देखें कौन क्या बोला:-

विज्ञापन




गरीबों को मिलेगा लाभ
फैसले से सवर्ण वर्ग के गरीब बच्चों को लाभ मिलेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने यह ऐतिहासिक निर्णय लिया है। -अमित अग्रवाल, पूर्व विधायक एवं स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक 
विज्ञापन


यह सवर्णों का सम्मान
आर्थिक आधार पर 10 प्रतिशत आरक्षण सवर्णों का सम्मान है, जो आज तक किसी सरकार ने नहीं दिया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसके लिए बधाई के पात्र हैं। -विनीत अग्रवाल शारदा, भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक 

विज्ञापन
विज्ञापन

सिर्फ दिखावा है
सवर्णों को 10 प्रतिशत आरक्षण देने वाली बात सिर्फ दिखावा है। इसमें संविधान में संशोधन करना पड़ेगा, जो संभव नहीं है। यह सिर्फ चुनाव से पहले लोगों को प्रभावित करने की चाल है। - रफीक अंसारी, शहर विधायक

ये भी जुमला है
सवर्णों को 10 प्रतिशत का आरक्षण देना वाली बात भी पिछली बातों की तरह ही भाजपा सरकार का जुमला है। इसे भी जुमले की ही तरह लिया जाए। यह चुनावी शिगूफा है। - राजपाल सिंह, सपा जिलाध्यक्ष

अब लोग नहीं फंसेंगे 
यह मोदी का 2019 लोकसभा चुनाव से पहले एक स्वागत योग्य जुमला है। लोग जानते हैं कि ये केवल चुनावी लॉलीपॉप है, लेकिन वे अब इस तरह की बातों में फंसने वाले नहीं हैं। - डॉ. राजकुमार सांगवान, प्रदेश संगठन प्रभारी रालोद

छिनता नजर आ रहा ताज
तीन राज्यों में सत्ता छिनते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 2019 में ताज छिनता नजर आने लगा है। सवर्णों को दिया जाने वाला आरक्षण भी भाजपा को हार से नहीं बचा पाएगा। - सुनील रोहटा,  प्रवक्ता रालोद 

अब तो पोल खुल गई
झूठ और जुमलेबाजी के दम पर मोदी सरकार सत्ता में आई थी। साढ़े चार साल में ही पोल खुल गई। वादे पूरे करने में फेल सरकार ने यह आरक्षण का शिगूफा छोड़ा है। - कृष्ण कुमार शर्मा किशनी, महानगर अध्यक्ष, कांग्रेस

गरीबों के हित में फैसला
देश में 92 प्रतिशत किसान ऐसे हैं, जो सीमांत हैं। यदि यह आरक्षण लागू हुआ तो उनके बच्चों को बड़ा लाभ मिलेगा। यह निर्णय किसानों के हित में रहेगा और इसका व्यापक असर सामने आएगा।- विजयपाल तोमर, राज्यसभा सदस्य

अब याद आया आरक्षण
नरेंद्र मोदी को चुनाव के समय यह आरक्षण याद आ गया। कल को जब इसे पूरा नहीं करेंगे तो कह देंगे कि चुनावी जुमला था। सबको आर्थिक हिसाब से आरक्षण मिलना ही चाहिए। - योगेश वर्मा, पूर्व विधायक बसपा

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed