घंटों इंतजार के बाद शुरू हुआ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का रोड 'शो', कार्यकर्ताओं ने फूलों से किया स्वागत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने शुक्रवार को शामली के कस्बे में रोड शो किया। इस दौरान जगह-जगह भाजपा कार्यकर्ताओं व आमजनों ने प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। हालांकि रोड शो के दौरान प्रदेश अध्यक्ष कुछ नहीं बोले, सिर्फ हाथ हिलाकर कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया।
बताया गया कि शुक्रवार को सुबह दस बजे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का कस्बे में आगमन होना था। इसके लिए सुबह आठ बजे से ही भाजपा कार्यकर्ता शामली बस स्टैंड से लेकर चरथावल बस स्टैंड तक जमा हो गए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनके स्वागत व भाषण के लिए कार्यक्रम स्थल भी तैयार कर दिए थे। करीब तीन घंटे का इंतजार कराने के बाद प्रदेश अध्यक्ष एक बजे कस्बे के शामली बस स्टैंड पहुंचे। यहां सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का स्वागत किया।
यह भी पढ़ें: गन्ना मंत्री सुरेश राणा बोले- व्यापारियों के बजाए अब बदमाश कर रहे पलायन
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उन्हें गाड़ी से नीचे उतारकर लोगों को संबोधित करने की अपील की, लेकिन अपने व्यस्तम कार्यक्रम के चलते उन्होंने संबोधन करने से इंकार कर दिया। इसके बाद शामली बस स्टैंड से लेकर चरथावल बस स्टैंड, आश्रम पंचतीर्थी, चरथावल बस स्टैंड स्थिति करीब आधा दर्जन स्थानों पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के लिए स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए गए। लेकिन, प्रदेश अध्यक्ष का संबोधन न होने के कारण कार्यकर्ताओं को मायूसी हाथ लगी।
इस मौके पर गन्ना मंत्री के भतीजे अर्जुन राणा, जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र मादलपुर, नगर अध्यक्ष रविंद्र गोयल, प्रेमचंद, संदीप मोघा, गोपाल सैनी, रज्जू राणा, विरेंद्र सिंह, बिन्नी राणा सहित सैंकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/