फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BJP state president Swatantra Dev Singh had a road show in Shamli district and workers welcomed

घंटों इंतजार के बाद शुरू हुआ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का रोड 'शो', कार्यकर्ताओं ने फूलों से किया स्वागत

Fri, 11 Oct 2019 03:33 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: कपिल kapil Updated Fri, 11 Oct 2019 03:33 PM IST
विज्ञापन
BJP state president Swatantra Dev Singh had a road show in Shamli district and workers welcomed
शामली में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का रोड शो - फोटो : अमर उजाला

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने शुक्रवार को शामली के कस्बे में रोड शो किया। इस दौरान जगह-जगह भाजपा कार्यकर्ताओं व आमजनों ने प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। हालांकि रोड शो के दौरान प्रदेश अध्यक्ष कुछ नहीं बोले, सिर्फ हाथ हिलाकर कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया।

विज्ञापन


बताया गया कि शुक्रवार को सुबह दस बजे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का कस्बे में आगमन होना था। इसके लिए सुबह आठ बजे से ही भाजपा कार्यकर्ता शामली बस स्टैंड से लेकर चरथावल बस स्टैंड तक जमा हो गए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनके स्वागत व भाषण के लिए कार्यक्रम स्थल भी तैयार कर दिए थे। करीब तीन घंटे का इंतजार कराने के बाद प्रदेश अध्यक्ष एक बजे कस्बे के शामली बस स्टैंड पहुंचे। यहां सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का स्वागत किया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: गन्ना मंत्री सुरेश राणा बोले- व्यापारियों के बजाए अब बदमाश कर रहे पलायन

विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उन्हें गाड़ी से नीचे उतारकर लोगों को संबोधित करने की अपील की, लेकिन अपने व्यस्तम कार्यक्रम के चलते उन्होंने संबोधन करने से इंकार कर दिया। इसके बाद शामली बस स्टैंड से लेकर चरथावल बस स्टैंड, आश्रम पंचतीर्थी, चरथावल बस स्टैंड स्थिति करीब आधा दर्जन स्थानों पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के लिए स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए गए। लेकिन, प्रदेश अध्यक्ष का संबोधन न होने के कारण कार्यकर्ताओं को मायूसी हाथ लगी। 

इस मौके पर गन्ना मंत्री के भतीजे अर्जुन राणा, जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र मादलपुर, नगर अध्यक्ष रविंद्र गोयल, प्रेमचंद, संदीप मोघा, गोपाल सैनी, रज्जू राणा, विरेंद्र सिंह, बिन्नी राणा सहित सैंकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed