फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BJP's national spokesman Vijay Sonkar said that Congress spread lies to name of rafael

राफेल के नाम पर कांग्रेस ने देश में भ्रम फैलाया : विजय सोनकर

Mon, 17 Dec 2018 08:19 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Mon, 17 Dec 2018 08:19 PM IST
विज्ञापन
BJP's national spokesman Vijay Sonkar said that Congress spread lies to name of rafael
पत्रकार वार्ता में बोलते भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता विजय सोनकर शास्त्री - फोटो : अमर उजाला

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता विजय सोनकर शास्त्री ने कहा कि राफेल को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने देश में झूठ फैलाया। भाजपा को विधानसभा चुनावों में इसका नुकसान हुआ। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं ने देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ किया है। ये बातें उन्होंने यूपी के मुजफ्फरनगर में कही।

विज्ञापन


कोर्ट रोड पर एक रेस्टोरेंट में पत्रकारों से वार्ता में विजय सोनकर शास्त्री ने कहा कि छह माह से राफेल के नाम पर देश में भ्रम फैलाया जा रहा है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और उनकी टीम ने पूरे देश को गुमराह किया। सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस के इस झूठ का खुलासा कर दिया है। राफेल के झूठ के कारण ही पांच राज्यों के चुनाव में भाजपा को नुकसान हुआ है। सुप्रीम कोर्ट ने राफेल सौदे को सही बताया है। कांग्रेस सरकार दलालों के माध्यम से रक्षा सौदे करती थी। भाजपा सरकार ने सीधे फ्रांस की सरकार से सौदा किया। यदि देश के पास राफेल होती तो कारगिल का युद्ध इतना लंबा न चलता और न ही हमारे सैनिकों की जान जाती। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी सुप्रीम कोर्ट पर भी सवाल उठा रहे हैं। उनके पास कोई सबूत था तो उन्होंने कोर्ट में पेश क्यों नहीं किया। कांग्रेस ने देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ किया है।

विज्ञापन

सोनकर ने आरोप लगाया कि दो अप्रैल को दलितों का आंदोलन हुआ उसके पीछे भी कांग्रेस का झूठा प्रचार था, देश में भ्रम फैलाया गया कि बीजेपी आरक्षण खत्म कर देगी। संविधान में संशोधन कर देगी। बिना नेतृत्व के इसी कारण दलित सड़कों पर आए। भाजपा ने कभी आरक्षण खत्म करने और संविधान संशोधन की बात नहीं की। मौके पर जिलाध्यक्ष डॉ. सुधीर सैनी, आयुष चिकित्सा बोर्ड के चेयरमैन डॉक्टर सुभाषचंद शर्मा, पूर्व विधायक अशोक कंसल, राजीव गर्ग, हरीश अहलावत, वैभव त्यागी, शरद शर्मा, अशोक बाटला, सुनील तायल, राजकुमार नरुला, प्रवीण शर्मा, तेजपाल सैनी, अर्चित मित्तल आदि मौजूद रहे।

केवल राफेल पर बोलूंगा
पत्रकार वार्ता में विजय सोनकर शास्त्री से सवाल पूछे गए तो उन्होंने जवाब दिया कि वह केवल राफेल पर ही बोलेंगे। देश में 70 स्थानों पर राष्ट्रीय नेता एक साथ पत्रकार वार्ता कर रहे हैं। हम राफेल को लेकर कांग्रेस के भ्रामक प्रचार को खत्म करना चाहते हैं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed