फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BJP power to rally, CM Yogi to pay farmers

भाजपाईयों ने रैली के लिए झोंकी ताकत, सीएम योगी किसानों को देंगे सौगात

Sat, 06 Jan 2018 01:01 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Sat, 06 Jan 2018 01:01 PM IST
विज्ञापन
BJP power to rally, CM Yogi to pay farmers
सीएम योगी आदित्यनाथ

मोहिउद्दीनपुर चीनी मिल परिसर में आज (शनिवार) को होने वाली मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा के लिए भाजपाइयों ने पूरी ताकत झोंक दी है। भाजपाइयों ने इस बार एकजुटता दिखाते हुए इस रैली को सफल बनाने का प्लान तैयार किया है। गांवों और शहरों में अलग अलग टीमें काम कर रही हैं। शुक्रवार को भी टीमों ने लगातार प्रचार किया और आला पदाधिकारियों ने भी इस पर बारीकी से नजर रखी।

विज्ञापन


सीएम योगी शनिवार को मेरठ में मोहिउद्दीनपुर चीनी मिल का उद्घाटन करेंगे। वह मिल परिसर में ही जनसभा को भी संबोधित करेंगे। इसके लिए प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है। सीएम दोपहर डेढ़ बजे रैली स्थल पर पहुंचेंगे और करीब 2 बजकर 50 मिनट पर रवाना हो जाएंगे। कमिश्नर डॉ. प्रभात कुमार, आईजी रेंज रामकुमार ने कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया। लखनऊ से पहुंचे स्पेशल कमांडो और एटीएस ने कार्यक्रम स्थल को अपने घेरे में ले लिया है। 
विज्ञापन


किसान रैली की सफलता के लिए बृहस्पतिवार को सभी विधानसभा क्षेत्रों में प्रचार किया गया। सरधना क्षेत्र में जहां विभिन्न गांवों में प्रचार हुआ तो वहीं किठौर, हस्तिनापुर तथा सिवालखास क्षेत्र में भाजपाइयों ने पूरी ताकत लगा दी। जिलाध्यक्ष शिवकुमार राणा के मुताबिक गांव और शहर दोनों में भाजपाइयों ने लगातार इस बाबत मेहनत की है। उधर शहर में लगातार प्रचार वाहन घूमाए गए। शहर से लेकर देहात तक बसों की व्यवस्था भीड़ जुटाने के लिए की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कैंट विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल ने त्यागी हास्टल, गंगानगर, कंकरखेड़ा, पटेलनगर मंडल आदि में बैठक करते हुए भीड़ जुटाने का आह्वान किया। वहीं दूसरी तरफ महानगर इकाई की तरफ से शुक्रवार को प्रचार रथ रवाना किया गया। जिसे महानगर अध्यक्ष करुणेश नंदन गर्ग, विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल, विधायक डा. सोमेंद्र तोमर, पूर्व महापौर हरिकांत अहलूवालिया, महानगर उपाध्यक्ष ललित नागदेव, पवन मित्तल, संजीव गुप्ता, कमल ठाकुर, प्रवीण अग्रवाल, गजेंद्र शर्मा, नीरज जटौली, आशीष प्रताप सिंह, वीनस शर्मा, दलजीत सिंह, गणेश अग्रवाल, नीरज मित्तल आदि ने रवाना किया।

पढ़ें : मुख्यमंत्री योगी आज मेरठ में, कर सकते हैं कई बड़ी घोषणाएं

रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए बनाया प्लान

BJP power to rally, CM Yogi to pay farmers
चीनी मिल - फोटो : अमर उजाला

इसके अलावा जिलाध्यक्ष के निर्देशन में सभी मंडल अध्यक्ष और पदाधिकारियों से बसों की व्यवस्था पर चर्चा के साथ ही भीड़ का लक्ष्य तय किया गया। इसकी जिम्मेदारी क्षेत्रीय विधायकों को भी दी गई। भाजपाई इस रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए शुक्रवार रात तक जनसंपर्क करते नजर आए। उधर, पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता चंद्रमोहन सभी तैयारियों पर बारीकी से नजर रखे हुए हैं। उन्होंने सभी तैयारियों को देखा और कई जगह और मेहनत करने को कहा।

जिलाध्यक्ष शिवकुमार राणा ने बताया कि सभी का लक्ष्य तय किया गया है। रैली की सफलता के लिए प्रत्येक पदाधिकारी ने मेहनत की है। गांव और शहर दोनों जगह टीम बनाकर इस बाबत प्रचार किया है। रैली में काफी भीड़ उमड़ेगी। सभी भाजपाइयों ने इसके लिए पूरी मशक्कत की है।  

प्रदेश प्रवक्ता भाजपा चंद्रमोहन ने बताया कि रैली की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। सभी कार्यकर्ताओं ने पूरी मेहनत के साथ इन तैयारियों को अंतिम रूप दिया है। शुरू में जो कुछ कमियां नजर आईं, उन्हें दूर कर दिया गया है। यह रैली शानदार होगी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed