{"_id":"5830b2424f1c1b7c2290205c","slug":"bjp-paarshad","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा पार्षद की पत्नी से मांगी 50 लाख की रंगदारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा पार्षद की पत्नी से मांगी 50 लाख की रंगदारी
अमर उजाला ब्यूरों
Updated Sun, 20 Nov 2016 01:47 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा पार्षद राजीव गुप्ता उर्फ काले पर जानलेवा हमले को चार दिन भी नहीं बीते कि बदमाशों ने अब उनकी पत्नी से 50 लाख रुपये की रंगदारी मांग ली है। बदमाश बार-बार कॉल कर धमकी दे रहा है कि अगर पैसा नहीं दिया तो 48 घंटे में उनके परिवार को मार डालेगा। इस धमकी से पार्षद का परिवार दहशत में है। आरोपी ने खुद को कुख्यात प्रवीण शर्मा का शूटर सतीश गिरी बताया है। पीड़ित परिवार ने सीओ ब्रह्मपुरी और इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी से शिकायत की है। पुलिस ने उनके घर पर फोर्स तैनात कर दी है।
ब्रह्मपुरी के पंजाया मोहल्ला निवासी भाजपा पार्षद राजीव गुप्ता उर्फ काले पर बीती मंगलवार रात बदमाशों ने शारदा रोड पर अंधाधुंध गोलियां बरसाई थी। जिसमें पार्षद को तीन गोलियां लगी थीं। पार्षद की गुड़गांव के एक हॉस्पिटल में हालत गंभीर बनी है। चार दिन बीतने के बावजूद पुलिस पार्षद के हमलावरों का सुराग नहीं लगा सकी। बदमाशों ने पार्षद की पत्नी ममता से 50 लाख रुपये की रंगदारी मांग ली। शनिवार को उनके परिवार ने सीओ ब्रह्मपुरी धर्मेंद्र चौहान और इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी दीपक शर्मा से इसकी शिकायत की।
पुलिस के मुताबिक पार्षद कालेकी पत्नी ममता के मोबाइल फोन पर शुक्रवार शाम कॉल आई। जिसमें 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई। बदमाश ने शनिवार की शाम 4:28 बजे फिर ममता को कॉल की और रंगदारी का पैसा न देने पर परिवार को मारने की धमकी दे दी। जिससे पार्षद का परिवार दहशत में आ गया। शनिवार को ब्रह्मपुरी इंस्पेक्टर पार्षद के घर पहुंचे और रंगदारी मांगने वालों की जांच करने का आश्वासन दिया। इंस्पेक्टर ने पार्षद के घर पर पुलिस का पहरा लगा दिया है।
विज्ञापन
कुख्यात का शूटर बताया
पुलिस के मुताबिक कॉल कर रंगदारी मांगने वाले ने खुद को कुख्यात प्रवीण शर्मा का शूटर सतीश गिरी बताया है। उसने धमकी दी कि जो उसकी नहीं सुनता, उसकी वह दो दिन बाद हत्या कर देता है। प्रवीण ब्रह्मपुरी में चर्चित ट्रिपल मर्डर में नामजद हुआ था। कुख्यात प्रवीण पर पचास हजार का इनाम रह चुका है। ट्रिपल मर्डर के बाद से प्रवीण और उसका भाई मनीष शर्मा फरार चल रहे हैं।
आखिर क्यों नहीं पुलिस गंभीर
पहले पार्षद पर हमला और अब उसके परिवार से रंगदारी मांगी जा रही है। इतना बड़ा मामला होने के बावजूद भी ब्रह्मपुरी पुलिस गंभीर नहीं है। पुलिस हमले के बाद गंभीरता से जांच पड़ताल करती तो हमलावरों की हिम्मत रंगदारी मांगने की नहीं होती। इसको लेकर पीड़ित परिवार में ब्रह्मपुरी थाने की पुलिस के प्रति आक्रोश भी है। इसकी शिकायत वह उच्चाधिकारी से भी करेंगे।
20 लाख एक ओर व्यापारी से मांगे
पुलिस सूत्रों ने बताया कि भाजपा पार्षद के परिवार के अलावा भी बदमाशों ने एक और व्यापारी से 20 लाख की रंगदारी मांगी है। बदमाश ने धमकी दी है कि अगर पैसा नहीं दिया तो वह भाजपा पार्षद काले जैसा हाल कर देंगे। व्यापारी ने बताया कि रंगदारी मांगने वाला खुद को सतीश गिरी बता रहा था। उसने अपने मोबाइल फोन में उसकी रिकार्डिंग भी कर ली।