{"_id":"5c178480bdec2256e1300aed","slug":"bjp-national-general-secretary-arun-singh-targets-congress-and-said-rahul-gandhi-is-a-liar","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा राष्ट्रीय महासचिव बोले- कांग्रेस झूठी पार्टी तो राहुल गांधी झूठों के सरदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा राष्ट्रीय महासचिव बोले- कांग्रेस झूठी पार्टी तो राहुल गांधी झूठों के सरदार
Mon, 17 Dec 2018 04:55 PM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 17 Dec 2018 04:55 PM IST
विज्ञापन
प्रेस कांफ्रेंस में बोलते भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह सोमवार को मेरठ पहुंचे, जहां उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। वहीं उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहा कि कांग्रेस झूठी पार्टी है। यही नहीं बल्कि उन्होंने राहुल गांधी को झूठों का सरदार भी बताया।
विज्ञापन
उन्होंने राफेल डील मामले का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस ने बिना तथ्यों के सरकार पर आरोप लगाए हैं। उन्होंने राहुल गांधी पर हमला किया कि कांग्रेस ने पूरे देश की जनता को गुमराह करने का काम किया है।
विज्ञापन
इसके बाद उन्होंने कहा कि मंगलवार से सभी जिलों के डीएम व राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा जाएगा। उन्होंने कहा कि कल ही दिल्ली में कांग्रेस के मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन कर राफेल डील मामले में लोगों को जागरुक किया जाएगा।
विज्ञापन
बता दें कि राफेल सौदे पर लगातार विपक्ष के आरोपों का सामना कर रही मोदी सरकार को उच्चतम न्यायालय ने राहत दे दी है। न्यायालय ने 36 राफेल लड़ाकू विमानों की खरीद को लेकर फ्रांस के साथ हुए सौदे की जांच अदालत की निगरानी में कराने की मांग वाली याचिकाओं को खारिज कर दिया है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/