फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BJP MP Sakshi Maharaj says PM Modi has done the work which was not done in 70 years

साक्षी महाराज बोले- जो काम 70 साल में नहीं हुआ, पीएम मोदी ने चुटकियों में कर दिखाया

Mon, 24 Feb 2020 07:48 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Mon, 24 Feb 2020 07:48 PM IST
सार

साक्षी महाराज ने कहा कि 70 साल में जो काम कभी नहीं हो सका, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वह चुटकियों में कर दिया।

विज्ञापन
BJP MP Sakshi Maharaj says PM Modi has done the work which was not done in 70 years
सांसद साक्षी महाराज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उन्नाव लोकसभा क्षेत्र से सांसद एवं भाजपा के फायर ब्रांड नेता साक्षी महाराज ने कहा कि संतों का जीवन परोपकार के लिए होता है। संतों ने हमेशा देश की दशा और दिशा तय की है। इतिहास लिखा जाएगा, तो इसमें संत समाज की सेवा और त्याग होगा। साक्षी महाराज ने कहा कि केंद्र सरकार जल्द ही समान आचार संहिता और जनसंख्या नियंत्रण कानून लाने वाली है। संतों के चरणों में बैठने वाला आज देश का प्रधानमंत्री है। हमारे लिए सौभाग्य की बात है। 

विज्ञापन


मुजफ्फरनगर के मोरना में सोमवार को गंगा तट शुकतीर्थ स्थित शिवधाम में गोविंद राम चौधरी भागवत कथा भवन के शुभारंभ अवसर पर साक्षी महाराज ने कहा कि 70 साल में जो काम कभी नहीं हो सका, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वह चुटकियों में कर दिया। उन्होंने कहा कि विकट समस्या का समाधान हो गया, देश विरोधी जो वर्षों से बिलों में छुपकर बैठे थे, उनको बाहर आने पर सरकार ने मजबूर कर दिया। सरकार पर संतों की कृपा से यह सब संभव हो पाया। बिना खोदे सरकार को सोना मिल रहा है, यह अपने आप में बड़ी बात है। धर्म के क्षेत्र में जिन लोगों की भागीदारी रही है, वह धन्य हैं। नौका से उतरने वाले लोग महान नहीं होते, महान वे होते हैं जो नौका चलाकर लाए। भागवत कथा तो देवताओं के लिए भी दुर्लभ है, तभी तो वह भागवत कथा सुनने के लिए कलशों में अमृत भरकर लाए थे। ज्ञान के बिना मुक्ति नहीं मिलती, काम और अर्थ की धारा कितनी भी तेज हो, लेकिन अगर आपके धर्म और ज्ञान के तट मजबूत हैं, तो आपका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। सरकार जल्द ही समान आचार संहिता और जनसंख्या नियंत्रण कानून लाने वाली है। संतों के चरणों में बैठने वाला आज देश का प्रधानमंत्री है। हमारे लिए सौभाग्य की बात है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: जयंत चौधरी बोले- सीएए पर भाजपा खुद फैला रही भ्रम, प्रदेश में नहीं सामान्य हालात

विज्ञापन
विज्ञापन

धर्म की रक्षा करना : जरूरी

श्री प्रखर परोपकार मिशन ट्रस्ट संस्थापक चेयरमैन विभूषित महामंडलेश्वर स्वामी प्रखर महाराज ने कहा कि देश के लोगों को शिवधाम आश्रम में भागवत कराने का उत्तम स्थान प्राप्त हो गया है। भक्ति के दो कारण होते हैं, कथाओं का श्रवण करना और धर्म की रक्षा करना। धर्म को बढ़ाने में हम लोगों को सहयोग करना चाहिए। उधर, भागवत कथा के शुभारंभ पर महामंडलेश्वर अर्जुनपुरी महाराज हरिद्वार, तपकेश्वर महादेव मंदिर देहरादून कृष्ण गिरि महाराज, सनातन धर्म विद्वान संत गुण प्रकाश महाराज, स्वामी गुरुदेवश्रम आश्रम महाराज दंडी आश्रम शुकतीर्थ, आचार्य अच्चुत्यानंद महाराज, स्वामी महादेव आश्रम महाराज महेश्वर आश्रम शुकतीर्थ, स्वामी विष्णु तिलकधारी महाराज आदि ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। 

संतों से आशीर्वाद लिया

टीकाराम मित्तल, भारत भूषण गर्ग, अजय बंसल, प्रकाश मित्तल, आचार्य ध्रुव दत्त, सतेंद्र प्रधान दरियापुर, राजीव गर्ग, मुकेश, राजीव गुप्ता, प्रवीन नेमानी, राजेंद्र टल्ला, मनीष गर्ग, जगदीश प्रसाद, शिव कुमार, हरिप्रकाश, सोम गर्ग, आनंद बंसल, ब्रजलाल खदरिया, पंकज रोमा अग्रवाल, राम गोपाल आदि ने संतों का माल्यार्पण करते हुए शॉल ओढ़ाकर आशीर्वाद प्राप्त किया। 

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed