{"_id":"5c2b419cbdec2256d34bd07d","slug":"bjp-mp-rajendra-agrawal-says-in-lok-sabha-chaudhary-charan-singh-should-get-bharat-ratna","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा सांसद ने लोकसभा में उठाई आवाज, कहा- चौधरी चरण सिंह को मिले भारत रत्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा सांसद ने लोकसभा में उठाई आवाज, कहा- चौधरी चरण सिंह को मिले भारत रत्न
Tue, 01 Jan 2019 04:11 PM IST
Priyesh Mishra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Priyesh Mishra
Updated Tue, 01 Jan 2019 04:11 PM IST
विज्ञापन
भाजपा सांसद राजेंद्र अग्रवाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने लोकसभा में शून्यकाल के दौरान पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न दिए जाने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि चौधरी चरण सिंह का किसान नेता के रूप में देश में अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान है।
विज्ञापन
सांसद ने कहा कि किसानों के हित के लिए जवाहर लाल नेहरू जैसे व्यक्तित्व के विरुद्ध खड़े होकर सोवियत पद्धति पर आधारित सहकारी खेती के विचार का विरोध करने का उनका साहस उन्हें अलग श्रेणी में खड़ा करता है।
विज्ञापन
यही नहीं, उत्तर प्रदेश में खेत जोतने वालों को जमीन का अधिकार देने का उनका निर्णय और कृषि क्षेत्र की समस्याओं का गहन अध्ययन एवं उन समस्याओं में किसान के पक्ष में खड़े रहना उनकी तत्परता आदि ने उनकी विशेष छवि का निर्माण किया। ऐसे में अनुकरणीय योगदान के लिए उन्हें भारत रत्न मिलना चाहिए।
विज्ञापन
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/