{"_id":"60dabe478ebc3e9eae7e97d4","slug":"bjp-mp-rajendra-agrawal-launched-rain-water-harvesting-system-in-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"अच्छी पहल: भाजपा सांसद ने किया रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम का शुभारंभ, ढाई हजार वर्ग मीटर में भरे पानी को सहेजगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अच्छी पहल: भाजपा सांसद ने किया रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम का शुभारंभ, ढाई हजार वर्ग मीटर में भरे पानी को सहेजगा
Tue, 29 Jun 2021 12:01 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 29 Jun 2021 12:01 PM IST
सार
भाजपा सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने मंगलवार को रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम का शुभारंभ किया। इसका निर्माण कोरोना काल से पहले हो था लेकिन, शुभारंभ नहीं हो पाया था।
विज्ञापन
मेरठ में भाजपा सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम का शुभारंभ किया।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ में मॉल रोड स्थित सेंट्रल मेथोडिस्ट चर्च में मंगलवार को भाजपा सांसद राजेन्द्र अग्रवाल रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम का शुभारंभ किया। बताया गया कि जागरूक नागरिक एसोसियेशन के सहयोग से इसे 28 हजार रुपये तैयार कराया गया है।
विज्ञापन
एसोसियेशन के महासचिव गिरीश शुक्ला ने बताया कि इसका निर्माण हमने कोरोना काल से पहले किया था लेकिन, शुभारंभ नहीं हो पाया था। इसने हाल ही में दो दिन हुई बारिश से ढाई हजार वर्ग मीटर में भरे पानी को सहेजा।
विज्ञापन
वहीं, आसपास आवासीय कॉलोनी में भरा पानी भी आ गया। इससे हमें पता चल गया कि ये प्रयास भी सफलतापूर्वक हो गया है। एसोसियेशन अभी तक 100 रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगा चुका है। इस एसोसियेशन ने ही बाबा औघड़नाथ मंदिर में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम को लगाया था। वहीं, चर्च परिसर में कदम्ब का पौधा भी लगाया गया। इस मौके पर डी. के पॉल, फादर कंफर्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन