फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BJP move to release Chandrashekhar was against the government says omprakash Rajbhar

यूपी के मंत्री ओमप्रकाश राजभर बोले, भाजपा पर उल्टा पड़ गया चंद्रशेखर की रिहाई का दांव

Mon, 17 Sep 2018 06:28 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Mon, 17 Sep 2018 06:28 PM IST
विज्ञापन
BJP move to release Chandrashekhar was against the government says omprakash Rajbhar
दिव्यांगजन एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री ओमप्रकाश राजभर - फोटो : अमर उजाला

प्रदेश के दिव्यांगजन एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि सियासी लाभ के लिए भाजपा ने एससी-एसटी विधेयक संसद में पास कराया और चंद्रशेखर को छोड़ा, ये दोनों दांव पर बीजेपी पर उल्टे पड़ गए हैं। दो दिन पहले भाजपा के एक बड़े नेता भाषण में बोल रहे थे कि हिंदू खतरे में है। अब देश में भाजपा की सरकार में हिंदू खतरे में है तो सुरक्षित कब होगा। उन्होंने कहा कि सारी खुराफात की जड़ नेता हैं, देश के नेता सुधर जाए तो पूरा देश सुधर जाएगा।  

विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के डाक बंगले पर पत्रकारों से वार्ता में राजभर ने कहा कि भाजपा बड़ी पार्टी है, एससी-एसटी विधेयक को लेकर सोच समझकर ही कदम उठाया होगा। सहारनपुर में चंद्रशेखर  को छोड़ने के पीछे भी कुछ सियासी चाल होगी, लेकिन ये दोनो ही दांव भाजपा पर उल्टे पड़ते दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने भ्रष्टाचार और समाज में अराजकता को नेताओं की गलत सिफारिशों को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि सारी खुराफात की जड़ नेता है, नेता सुधर जाए तो यह देश सुधर जाएगा।

उन्होंने कहा कि उनकी सभी दलों के नेताओं से बात होती है, लेकिन भाजपा से गठबंधन इसी तरह चलता रहेगा। जिन मामलों में भाजपा से मेल नहीं खाता उनका विरोध किया जाता है। वह ऐसे मंत्री हैं, जो सरकार में रहते हुए गलत बात का विरोध करते हैं। हाल ही में मुरादाबाद में भाजपा के एक बड़े नेता ने बयान दिया कि देश में हिंदू खतरे में है। अब किसी मुगल या अंग्रेज का राज तो है नहीं, भाजपा का ही राज है, ऐसे में हिंदू खतरे में है तो सुरक्षित कब होगा। आरक्षण के सवाल पर उन्होंने कहा कि पूरे देश का आर्थिक सर्वे होना चाहिए, जो गरीब है उसे आरक्षण का लाभ मिले, उसकी जाति कोई भी क्यों न हो। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दिव्यांगजन अब एसी में करेंगे यात्रा 

ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि प्रदेश के दिव्यांग जन रोडवेज में वहीं तक यात्रा कर सकेंगे जहां तक यूपी रोडवेज जाती है। ट्रेन में भी अब स्लीपर के साथ एसी थर्ड में लोअर बर्थ पर यात्रा कर सकेंगे। रेल मंत्री ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए है। पेंशन 300 से 500 कर दी है। सात साल से कम उम्र के दिव्यांगों के ऑपरेशन के लिए सरकार अब छह लाख देगी। अब तक 72 बच्चों के ऑपरेशन हुए और सभी सफल रहे। दिव्यांगों के 16 विद्यालयों में भोजन के 1200 के स्थान पर दो हजार प्रतिमाह कर दिए है। मनोरोगी बच्चों को जिलास्तर पर सर्वे कराकर डाक्टरों की टीम जनपदों में पहुंचकर सर्टिफिकेट जारी करेगी।  

पिछड़ी जाति के बच्चों को मिलेगा प्रति पूर्ति शुल्क 
पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री ने कहा कि प्रदेश में पिछड़ी जाति के बच्चों को छात्रवृत्ति और प्रतिपूर्ति शुल्क नहीं देने पर उन्होंने विरोध किया। परिणाम यह हुआ कि अब प्रदेश में पिछड़ी जाति के सभी बच्चों को छात्रवृत्ति मिलेगी। 50 प्रतिशत से अधिक नंबर लाने वालों को प्रतिपूर्ति शुल्क भी मिलेगा। प्रदेश के 16 कॉलेजों में जहां एससी के बच्चों को आईएएस, पीसीएस की फ्री कोचिंग कराई जाती है, अब 27 प्रतिशत पिछड़ों को भी मौका मिलेगा। ओबीसी के दो लाख बच्चों को कंप्यूटर ट्रेनिंग दी जाएगी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed