फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BJP MLA Yogesh Dhama get notice after inequality in Lok Sabha elections

लोकसभा चुनाव में भीतरघात पर इन दो भाजपा विधायकों को नोटिस जारी

Fri, 05 Jul 2019 02:01 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 05 Jul 2019 02:01 AM IST
विज्ञापन
BJP MLA Yogesh Dhama get notice after inequality in Lok Sabha elections
भाजपा विधायक योगेश धामा - फोटो : अमर उजाला

लोकसभा चुनाव में भाजपा में भीतरघात को लेकर चर्चाएं लगातार उठ रही थीं। लेकिन अब इस पर कार्रवाई भी शुरू हो गई है। स्थानीय स्तर के संगठन की रिपोर्ट पर प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर अनुशासन समिति ने पश्चिम क्षेत्र के दो विधायकों को नोटिस जारी कर अनुशासन समिति के सामने पक्ष रखने का निर्देश दिया है।  

विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडे के निर्देश पर रामपुर लोकसभा की मिलकपुर विधानसभा से भाजपा विधायक राजबाला और बागपत विधानसभा से भाजपा विधायक योगेश धामा को अनुशासन समिति ने नोटिस जारी किए हैं। 
विज्ञापन


पार्टी सूत्रों के अनुसार इन दोनों विधायकों पर लोकसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशी के विरोध में काम करने का आरोप है। जिसकी रिपोर्ट स्थानीय स्तर से पश्चिमी क्षेत्र कमेटी से होती हुई प्रदेश मुख्यालय पहुंची। इन रिपोर्ट के आधार पर प्रदेश अध्यक्ष ने अनुशासन समिति को दोनों विधायकों पर निर्णय लेने का निर्देश जारी किया। जिस पर दोनों को नोटिस जारी हो गया है। ये दोनों विधायक अनुशासन समिति के सामने अपना पक्ष रखेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, नोटिस जारी होने के बाद पार्टी नेताओं में हड़कंप मचा है क्योंकि यह रिपोर्ट पश्चिम की प्रत्येक सीट से गई है और कई अन्य पर भी गाज गिर सकती है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed