फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BJP leaders is preparing for election in lockdown at Uttar Pradesh

कोरोना का संकट काल... भाजपा की चुनावी चाल, नेताओं को ऑनलाइन दिए जा रहे टिप्स

Wed, 20 May 2020 02:26 AM IST
कपिल kapil अनुज मित्तल, अमर उजाला, मेरठ
अनुज मित्तल, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 20 May 2020 02:26 AM IST
सार

  • कोरोना महामारी में भी बूथ स्तर तक चुनावी तैयारी में जुटी भाजपा 
  • क्षेत्र से गायब नेता और कार्यकर्ता किए जा रहे ऑनलाइन अपडेट
  • शिक्षक और स्नातक एमएलसी चुनाव के साथ त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव पर नजर 

विज्ञापन
BJP leaders is preparing for election in lockdown at Uttar Pradesh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

विस्तार

कोरोना संक्रमण के चलते लॉकडाउन में भले ही सब कुछ बंद हो। लेकिन भाजपा के लिए संभावनाओं के सभी द्वार खुले हैं। इस संकट काल में भी पार्टी की सियासी गतिविधियां चालू हैं। नजर शिक्षक स्नातक एमएलसी चुनाव के साथ ही त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव पर है। इसके लिए क्षेत्र से गायब नेताओं और कार्यकर्ताओं को लगातार ऑनलाइन अपडेट किया जा रहा है। सत्ताधारी पार्टी ने एक तरफ जहां लॉकडाउन प्रभावितों की सहायता के लिए जिम्मेदारियां तय की हैं तो दूसरी तरफ चुनावी तैयारियों में भी जुट गई है। भाजपा संगठन इन दोनों चुनावी चालों को सही दिशा देने के लिए सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से लगातार संपर्क में है।

विज्ञापन


तीन भागों में बांटा पंचायत चुनाव 
भाजपा ने पंचायत चुनाव को तीन स्तरों पर बांटा है। इसमें जिला पंचायत क्षेत्र, पंचायत और ग्राम पंचायत चुनाव के लिए अलग-अलग जनपदों में प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। जिला पंचायत का प्रभारी क्षेत्र परिसीमन से लेकर प्रभावी उम्मीदवारों की तलाश करेगा। इसी तरीके से क्षेत्र पंचायत और ग्राम पंचायत के प्रभारी भी रणनीति बनाएंगे। इसके लिए नियुक्तियां संगठन स्तर से शुरू हो चुकी है। लेकिन प्रभारी उन्हीं लोगों को बनाया जा रहा है जो इन चुनाव में प्रतिभाग नहीं करेंगे। 
विज्ञापन


एमएलसी चुनाव के लिए हो रहे बूथ अपडेट 
शिक्षक में स्नातक एमएलसी चुनाव के लिए भी भाजपा की तैयारी अभी जारी है। यह चुनाव अप्रैल में संभावित थे। लेकिन कोरोना संक्रमण के कारण हुए लॉकडाउन से पूरी प्रक्रिया ठहर गई। इसका फायदा उठाते हुए भाजपा जहां विधानसभा स्तर से लेकर बूथ स्तर तक बैठक कर रही है। वहीं, बूथों को अपडेट करने का काम शुरू कर दिया है इसके लिए सेक्टर प्रभारी और बूथ प्रभारी बनाए गए हैं। इसमें मंडल के पूर्व और वर्तमान पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है कि वह बूथ प्रभारी नियुक्त करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: लॉकडाउन 4.0 में छूट : यहां पढ़िए- पश्चिमी यूपी के जिलों में क्या खुलेगा क्या रहेगा बंद

प्रदेश से महानगर तक हो रही ऑनलाइन बैठकें 
भाजपा के आला नेता कार्यकर्ताओं से लगातार संपर्क बनाए हुए हैं। इसके लिए प्रदेश स्तर से लेकर महानगर स्तर तक ऑनलाइन बैठकें चल रही हैं जिसमें चुनावी तैयारियों और संगठन को मजबूती के साथ ही लॉकडाउन से प्रभावित लोगों की सहायता के लिए भी दिशा निर्देश जारी किए जा रहे हैं। प्रवासी मजदूरों की सहायता में जुटी भाजपा ने पहले जहां मोदी रसोई के माध्यम से गरीबों को भोजन वितरित करने का कार्यक्रम शुरू किया था। वहीं, अब प्रवासी मजदूरों के लिए रास्ते में भोजन जलपान और यहां तक कि नंगे पैर चलने वाले मजदूरों के लिए चप्पल आदि का वितरण संगठन के दिशा-निर्देशों में हो रहा है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भाजपाई गाजियाबाद ईस्टर्न पेरिफेरल, सहारनपुर, गढ़मुक्तेश्वर मेरठ आदि के साथ-साथ सिकंदराबाद और खुर्जा में जहां रेलवे ट्रैक के साथ मजदूर चल रहे हैं उन सभी पर कैंप कर मजदूरों को खाद्य सामग्री के पैकेट जलपान आदि मुहैया कराने के साथ-साथ उन्हें तमाम सहायता प्रदान करा रहे हैं।  

गतिविधियां ऑनलाइन चालू हैं
भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्वनी त्यागी का कहना है कि कोरोना संक्रमण के चलते सारी गतिविधियां लगभग बंद है। लेकिन इस बीच भाजपा ने अपनी गतिविधियों को ऑनलाइन के जरिए संचालित किया हुआ है, जिसमें चुनावी तैयारियों के साथ-साथ संगठन को भी लगातार मजबूत किया जा रहा है। मैं स्वयं अभी तक चार जिलों में निचले स्तर तक ऑनलाइन बैठक कर चुका हूं। इसके अलावा भी अन्य नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है। लॉकडाउन खुलने के बाद जैसे ही चुनावी प्रक्रिया शुरू होंगी तो स्नातक शिक्षक एमएलसी चुनाव के साथ-साथ त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव भाजपा के लिए प्रमुखता पर होंगे, जिसकी तैयारी ऑनलाइन चल रही है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed