फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BJP leader Vineet Agarwal Sharda says Hanuman and Shriram is from the Vaishya Samaj

भगवान की जाति पर राजनीति जारी, अब BJP नेता ने हनुमान के साथ श्रीराम को बताया वैश्य समाज से

Thu, 03 Jan 2019 06:58 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 03 Jan 2019 06:58 PM IST
विज्ञापन
BJP leader Vineet Agarwal Sharda says Hanuman and Shriram is from the Vaishya Samaj
पत्रकार वार्ता करते विनीत अग्रवाल शारदा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

हनुमान जी को लेकर बयानबाजी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब भाजपा के फायर ब्रांड नेता एवं भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा ने गुरुवार को कहा कि 'हनुमान के साथ भगवान श्रीराम भी वैश्य समाज से है।'

विज्ञापन


भाजपा नेता ने हापुड़ में एक कार्यक्रम में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि वैश्य भगवान श्रीराम के वंशज हैं। विनीत शारदा ने कहा कि हनुमान को भगवान राम का दत्तक पुत्र माना जाता है जिसका साफ अर्थ है कि भगवान राम भी वैश्य थे।
विज्ञापन


वहीं भाजपा नेता इस सवाल को टाल गए कि बीते दिनों प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हनुमान जी को दलित बताया था और बाद में इस बयान पर सफाई भी दी थी। इस बयान के बाद प्रदेश भाजपा के एमएलसी बुक्कल नवाब ने हनुमान जी को मुसलमान और प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी जाट बता चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा भाजपा नेता विनीत अग्रवाल शारदा का यह भी दावा है कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण जारी है और जल्द ही भगवान तंबू से निकलकर अपने भव्य मंदिर में रहने जाएंगे।

दरअसल, विनीत शारदा अपने विवादित बयानों के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने इससे पहले भी कई विवादित बयान दिए हैं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed