फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BJP leader threatens by woman to murder by bomb in meerut

यूपी: भाजपा नेता को महिला ने फोन पर दी बम से उड़ाने की धमकी  

Mon, 24 Dec 2018 03:39 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 24 Dec 2018 03:39 PM IST
विज्ञापन
BJP leader threatens by woman to murder by bomb in meerut
भाजपा

यूपी के मेरठ से सटे सरधना में भाजपा नेता को फोन पर एक महिला ने रविवार को बम से उड़ाने की धमकी दी है। इससे परिजनों में दशहत व्याप्त हो गई है। पीड़ित ने थाने में शिकायत करके सुरक्षा की गुहार लगाई है।

विज्ञापन


ग्राम महादेव निवासी भाजपा नेता ईश्वर त्यागी पुत्र बाल सिंह त्यागी सुबह में अपने घर पर थे। उनके मोबाइल फोन पर करीब साढे़ दस बजे अज्ञात नंबर से कॉल आई। उसने फोन रिसीव किया तो उधर से एक महिला बोली। इस दौरान उसने अभद्र भाषा का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


इसका उन्होंने विरोध किया। इस पर उक्त महिला ने उन्हें बम से उड़ाने की धमकी दी। इसके बाद आरोपी महिला ने फोन काट दिया। इस मामले की ईश्वर त्यागी ने जानकारी परिजनों को दी। इससे उनमें दहशत फैल गई। उन्होंने उच्चाधिकारियों से उक्त महिला के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने तथा सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की है। इस पर भारतीय जनता पार्टी के नेता परिजनों और ग्रामीणों के साथ सरधना कोतवाली पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने पुलिस से शिकायत करके आरोपी महिला के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। वहीं, पुलिस मोबाइल नंबर के आधार पर आरोपी महिला की तलाश में जुट गई है। उधर, एसएसआई मनोज कुमार शर्मा का कहना है कि ईश्वर त्यागी का अपने ही परिवार में विवाद चल रहा है। इसलिए पुलिस इस पहलू समेत अन्य के आधार पर जांच कर रही है। मामले का जल्द खुलासा हो जाने पर निष्पक्ष कार्रवाई  की जाएगी। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed