{"_id":"5d9c56d18ebc3e93d100a109","slug":"bjp-leader-shot-dead-by-unknown-miscreants-in-deoband-saharanpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: देवबंद में भाजपा नेता की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: देवबंद में भाजपा नेता की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
Tue, 08 Oct 2019 04:31 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 08 Oct 2019 04:31 PM IST
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर के देवबंद में मंगलवार को दिन-दहाड़े अज्ञात बदमाशों ने तल्हेड़ी-मानकी के पास बाइक सवार भाजपा नेता यशपाल सिंह को गोली मार दी। जिससे यशपाल सिंह की मौके पर ही मौत हो गई है। दिनदहाड़े वारदात से हड़कंप मचा हुआ है।
सूचना मिलते ही देवबंद कोतवाली प्रभारी आनन्द देव मिश्र भारी पुलिस के साथ मौके पर पहुंचकर जांच में जुटे हुए हैं। वहीं सभी अज्ञात हमलावर गोली मारकर मौके से फरार हो गए। पुलिस कॉम्बिंग कर बदमाशों को पकड़ने की कोशिश कर रही है।

बताया गया कि देवबंद कोतवाली क्षेत्र के तल्हेड़ी-मानकी के बीच बदमाशों ने इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस के अनुसार मृतक यशपाल सिंह (55) मिरगपुर के प्रधान शिवकुमार के बड़े भाई थे। फिलहाल मामले में जांच की जा रही है। शव पोस्टर्माटम के लिए भेज दिया गया है।
बताया गया कि यशपाल सिंह देवबंद से अपने गांव मिरगपुर जा रहे थे, तभी रास्ते में मानकी के पास अज्ञात हमलावरों ने उन्हें गोली मार दी। फिलहाल घटना को लेकर क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस का कहना है कि रंजिश की वजह से हत्या हुई है।