{"_id":"5dad55258ebc3e01702d2913","slug":"bjp-leader-openly-firing-in-ganganagar-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी:मेरठ के गंगानगर में भाजपा नेता की दबंगई, खुलेआम की फायरिंग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी:मेरठ के गंगानगर में भाजपा नेता की दबंगई, खुलेआम की फायरिंग
Mon, 21 Oct 2019 12:20 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 21 Oct 2019 12:20 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ के गंगानगर एल ब्लॉक में रविवार रात एक भाजपा नेता ने दबंगई दिखाते हुए फायरिंग कर दी। एल ब्लॉक निवासी आईबी में सब इंस्पेक्टर धर्मवीर सिंह ने थाने में बताया कि उनके बेटे आर्यन का गंगा सागर कॉलोनी के एक छात्र से एल ब्लॉक में झगड़ा हो गया था। एल-ब्लॉक के लोगों ने बीचबचाव कर दिया था।
विज्ञापन
आरोप है कि गंगासागर निवासी छात्र एक भाजपा नेता और एक दर्जन युवकों के साथ एल-ब्लॉक पहुंच गया। भाजपा नेता ने दबंगई दिखाते हुए फायरिंग कर दी। आसपास के लोगों पर पथराव भी कर दिया। इसके बाद आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन
रात दस बजे के करीब एल-ब्लाक के सैकड़ों लोगों ने थाने पर हंगामा कर दिया। लोगों ने जान का खतरा जताते हुए कार्रवाई की मांग की। आरोपी भाजपा नेता एक विधायक का करीबी बताया गया।
विज्ञापन
एसओ गंगानगर ब्रजेश कुमार शर्मा ने बताया कि आर्यन को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।