{"_id":"5fa1589a8ebc3e5fab398cb6","slug":"bjp-leader-has-read-hanuman-chalisa-in-mosque-in-baghpat-district-of-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेता ने मस्जिद में पढ़ी हनुमान चालीसा, मौलाना ने कहा - इसमें कुछ भी गलत नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा नेता ने मस्जिद में पढ़ी हनुमान चालीसा, मौलाना ने कहा - इसमें कुछ भी गलत नहीं
Tue, 03 Nov 2020 07:04 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 03 Nov 2020 07:04 PM IST
विज्ञापन
मस्जिद में पढ़ा हनुमान चालीसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा के नंदगांव स्थित नंदबाबा मंदिर परिसर में नमाज अदा करने के चर्चित प्रकरण के बाद अब विनयपुर गांव की मस्जिद में हनुमान चालीसा और गायत्री मंत्र पढ़ा गया। मस्जिद में भाजपा की जिला कार्यकारिणी सदस्य एवं जनसंख्या फाउंडेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनुपाल बंसल ने इसे लाइव भी किया। एसपी अभिषेक सिंह का कहना है कि जांच कराई गई है। मौलाना से अनुमति लेने के बाद ही पाठ किया गया।
विज्ञापन
बागपत में खेकड़ा क्षेत्र के विनयपुर गांव में भाजपा नेता मनुपाल बंसल मंगलवार को मस्जिद में पहुंचे। उनका कहना है कि मौलाना अली हसन से इजाजत लेने के बाद उन्होंने भाईचारे के लिए पवित्र स्थान मस्जिद में हनुमान चालीसा का पाठ किया। हनुमान चालीसा के पाठ को फेसबुक पर लाइव किया गया। गायत्री मंत्र भी पढ़ा गया। इसे लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। मनुपाल बंसल जिला पंचायत चुनाव की तैयारियां में भी जुटे हुए हैं। एसपी अभिषेक सिंह का कहना है कि पुलिस ने जानकारी मिलते ही मामले की जांच कराई। मौलाना की सहमति ली गई थी। मनुपाल बंसल विनयपुर की मस्जिद में जाते रहते हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: बड़े से बड़े खुलासे कर चुकीं ASP टिंकी की मौत, अफसर हुए भावुक, देखिए तस्वीरें
विज्ञापन
इससे पहले हिंदू संगठन के एक पदाधिकारी ने जुमे की नमाज के दौरान बड़ौत की फूंसवाली मस्जिद में हनुमान चालीसा का पाठ करने का एलान किया था, जिसे लेकर पुलिस सतर्क हो गई है।
सारे स्थान अल्लाह के : अली हसन
मौलाना अली हसन ने कहा कि ऊपर वाले का नाम कहीं भी बैठकर लिया जा सकता है। सब जगह उसकी बनाई हुई है। उन्होंने ही मस्जिद में हनुमान चालीसा का पाठन करने की इजाजत दी थी। इसमें कुछ भी गलत नहीं है। सभी लोग भाईचारे से काम लें।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/