{"_id":"5f627d8c8ebc3e2cc02f99a2","slug":"bjp-leader-beaten-up-for-protesting-illegal-recovery-a-youth-in-custody-modipuram-news-mrt501682664","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध वसूली का विरोध करने पर भाजपा नेता से मारपीट, एक युवक हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध वसूली का विरोध करने पर भाजपा नेता से मारपीट, एक युवक हिरासत में
Thu, 17 Sep 2020 12:53 PM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2020 12:53 PM IST
विज्ञापन
यूपी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में भाजपा नेता के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। मोदीपुरम में सिवाया भराला मार्ग पर टोल बचाने के चक्कर में जा रहे वाहनों से अवैध वसूली का विरोध करने पर युवकों ने भाजपा नेता से गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक युवक को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
एनएच-58 हाईवे पर सिवाया गांव के पास लगे टोल प्लाजा से बचने के लिए वाहन सिवाया-भराला मार्ग झाल से होते हुए निकलते हैं। बुधवार को सिवाया-भराला मार्ग पर वाहनों से कुछ युवक अवैध वसूली कर रहे थे। वहां पहुंचे एक भाजपा नेता ने अवैध वसूली का विरोध किया। आरोप है कि युवकों ने भाजपा नेता से गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। किसी तरह अपनी जान बचाकर वहां से भागे भाजपा नेता ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एक युवक को हिरासत में ले लिया और थाने ले आई। पुलिस पकड़े गए युवक से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: एक्सक्लूसिव: प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना नहीं चढ़ पाई परवान, यहां 1.40 लाख लोगों को मिलना था लाभ
विज्ञापन
एसओ दौराला करतार सिंह का कहना है कि अवैध वसूली का कोई मामला नहीं था। कुछ कहासुनी हो गई थी। भराला गांव निवासी युवक को हिरासत में लिया है। अभी तहरीर नहीं आई है। जांच कर मामले में कार्रवाई की जाएगी।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/