फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BJP leader arrested for threatening doctor

डॉक्टर को धमकी देने पर भाजपा नेता गिरफ्तारर

Fri, 24 Jul 2020 02:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2020 02:12 AM IST
विज्ञापन
BJP leader arrested for threatening doctor
डॉक्टर को धमकी देने पर भाजपा नेता गिरफ्तार
विज्ञापन

मेरठ। जिला अस्पताल इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर को धमकी देने के मामले में देहली गेट पुलिस ने भाजपा नेता गौरव कपूर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी साल 2011 में बसपा नेता संजय गुर्जर की हत्या के मामले में बदन सिंह बद्दो के साथ जेल भेजा गया था।
इंस्पेक्टर देहली गेट राजेंद्र त्यागी के अनुसार बुधवार रात ब्रह्मपुरी क्षेत्र में दो पक्षों के बीच मारपीट में दो लोग घायल हो गए थे। घायलों को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। इस दौरान गौरव कपूर पुत्र अशोक निवासी देवपुरी अस्पताल पहुंचा। आरोप है कि जिला अस्पताल की इमरजेंसी में तैनात डॉ. यशवीर सिंह से गौरव कपूर ने गालीगलौज की और जान से मारने की धमकी दी। सूचना पर देहली गेट पुलिस मौके पर पहुंची थी। लेकिन उस पहले गौरव कपूर वहां से चला गया था।
विज्ञापन

डॉ. यशवीर सिंह की शिकायत पर पुलिस ने गौरव कपूर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला का कहना है कि गौरव कपूर साल 2011 में बसपा नेता और जिला पंचायत सदस्य संजय गुर्जर की हत्या में आरोपी बनाया गया था। सदर थाने में उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। पुलिस ने बदन सिंह बद्दो के साथ गौरव कपूर को भी जेल भेजा था। वह खुद को भाजपा नेता बता कर लोगों पर रौब जमाता है। आरोपी गौरव कपूर की संपत्ति की भी पुलिस जांच कराने की बात कह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed