फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BJP is preparing for the rally of 21 June

21 जून की रैली में जुटी भाजपा

Wed, 17 Jun 2020 01:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2020 01:18 AM IST
विज्ञापन
BJP is preparing for the rally of 21 June
21 जून की रैली की तैयारियों में जुटी भाजपा
विज्ञापन

मेरठ। भाजपा के प्रदेश महामंत्री और पश्चिम प्रभारी विजय बहादुर पाठक ने मंगलवार को मेरठ महानगर की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक ली। उन्होंने 21 जून की प्रस्तावित रैली की तैयारियों पर चर्चा की। बैठक को संबोधित करते हुए पाठक ने कहा कि प्रस्तावित रैली को राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा संबोधित करेंगे। इसके लिए मंडल में बैठक होनी है। बैठकों में आधिकारिक श्रेणी के लोगों की व्यवस्था बने, ऐसा संगठन का आदेश हुआ है। इसलिए ज्यादा से ज्यादा लोगों तक रैली से जुड़ी जानकारी पहुंचाने का काम किया जाए। समय करीब है, इसलिए समीक्षा भी साथ-साथ होती रहे। उन्होंने इस दौरान मोर्चों के अध्यक्षों के साथ हाल ही में संपन्न हुए सम्मेलनों की समीक्षा की। इसके अलावा महानगर में परिवार संपर्क अभियान में बांटे जा रहे मास्क, सैनिटाइजर का विवरण जाना। यही नहीं, उन्होंने घर-घर बांटे जा रहे सरकार की उपलब्धियों से जुड़े पत्रक के संबंध में भी वार्ता की। लॉकडाउन के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए कार्य की सराहना की। बैठक की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल और संचालन महेश बाली ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed