फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BJP has expressed confidence in Thakur and Dalits, these two candidates, elected for the Rajya Sabha

भाजपा ने ठाकुर-दलितों पर खेला दांव, राज्यसभा के लिए चुने ये दो प्रत्याशी

Mon, 12 Mar 2018 04:00 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Mon, 12 Mar 2018 04:00 PM IST
विज्ञापन
BJP has expressed confidence in Thakur and Dalits, these two candidates, elected for the Rajya Sabha
फाइल फोटो

मेरठ में भाजपा आलाकमान ने राज्यसभा चुनाव में किसान नेता विजयपाल तोमर और मेयर का चुनाव लड़ीं कांता कर्दम को राज्यसभा का प्रत्याशी बनाकर क्रांतिधरा मेरठ को बड़ी तरजीह दी है। कांता कर्दम को उम्मीदवार बनाकर जहां आलाकमान ने पार्टी का दलितों के हित में खड़े होने का संदेश देने की कोशिश की है तो विजयपाल तोमर को टिकट देकर किसानों को साधने का प्रयास किया है।

विज्ञापन


पहली बार ऐसा हुआ है कि किसी राजनीतिक दल ने मेरठ से राज्यसभा के दो प्रत्याशी घोषित किए हों। हालांकि इससे पहले सिर्फ बसपा ने ही राज्यसभा में मेरठ के मुनकाद अली को दो बार राज्यसभा में पहुंचाया है। जबकि भाजपा सहित अन्य किसी दल से मेरठ से कोई राज्यसभा प्रत्याशी पिछले दो दशक में नहीं रहा। लेकिन इस बार मेरठ से कांता कर्दम और विजयपाल तोमर को प्रत्याशी बनाकर जहां भाजपा ने सभी को चौंका दिया है। वहीं पश्चिम के दूसरे जिलों के नेता भी हैरत में हैं।
विज्ञापन


मात खा गए लक्ष्मीकांत
भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी का नाम कई दिनों से राज्यसभा को लेकर चर्चा में था। लेकिन पार्टी के भीतर ही उनको लेकर हो रही धड़ेबाजी में वह फिर से मात खा गए। जबकि उनके समर्थक ही नहीं कुछ अन्य नेता भी उनकी दावेदारी सबसे मजबूत मान रहे थे। लेकिन अंतिम सूची आई तो उनका नाम था ही नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन्होंने दी बधाई
कांता कर्दम और विजयपाल तोमर को राज्यसभा प्रत्याशी बनाए जाने पर क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्वनी त्यागी, पूर्व विधायक अमित अग्रवाल, विधायक दिनेश खटीक, बिजेंद्र अग्रवाल, हरिकांत अहलूवालिया, विनीत अग्रवाल शारदा, आलोक सिसौदिया, गजेंद्र शर्मा, विमल शर्मा, अजीत सिंह, देवेंद्र गुर्जर, अरुण सिंह, अंकुर राणा, विवेक रस्तोगी, राकेश गौड़, उमा चतुर्वेदी, डॉ. अंजू वारियर, संजना रस्तोगी, सरला शर्मा, संगीता पंडित आदि ने बधाई दी है।

‘आपको और ज्यादा आगे जाना है’

BJP has expressed confidence in Thakur and Dalits, these two candidates, elected for the Rajya Sabha
भाजपा नेता कांता कर्दम

कांता कर्दम सन 1989 से भाजपा में सक्रिय हैं। वार्ड इकाई से करियर शुरू करने वालीं कांता कर्दम प्रदेश कार्यकारिणी में मंत्री, राष्ट्रीय परिषद की सदस्य रहीं। वर्तमान में प्रदेश कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष हैं। भाजपा ने उन पर महापौर पद के लिए दांव खेला था। उन्हें प्रत्याशी बनाया। लेकिन वह बसपा प्रत्याशी के सामने चुनाव हार गई। इस पर कांता कर्दम ने कहा कि वह पार्टी की नीतियों पर चलती आयी हैं, आगे भी उनको ही आगे बढ़ाएंगी। 2019 हमारा सबसे बड़ा मिशन है। इसके लिए दलितों के साथ ही अति पिछड़ों को पार्टी से न केवल जोड़ा जाएगा, बल्कि हर तरह से उनका सम्मान करते हुए उन्हें साथ लिया जाएगा। पार्टी ने जो विश्वास उन पर जताया है, वह उस पर पूरी तरह खरा उतरेंगी। कहा कि निगम चुनाव में हार के बाद भी मैं पार्टी में सक्रिय रही। तभी शीर्ष नेताओं ने कहा था कि निराश न हों, आपको और ज्यादा आगे जाना है। शायद यही उनका इशारा था।

‘2019 फतह करना लक्ष्य’
राज्यसभा प्रत्याशी बनाए जाने पर विजयपाल तोमर ने कहा कि इसके पीछे पार्टी नेतृत्व का उनके ऊपर विश्वास है। जिस पर वह पूरी तरह खरा उतरेंगे। उन्होंने कहा कि सपा सरकार के दौरान किसान मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष रहते हुए उन्होंने प्रदेश के किसानों के लिए जमकर संघर्ष किया था। इसके बाद किसानों की कर्जा माफी आदि को लेकर भी उनका दबाव पार्टी नेतृत्व पर रहा। ऐसे में अब मिशन 2019 के लिए किसानों के बीच जाकर पूरी तरह काम करूंगा। कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर वह खरा उतरने का प्रयास करेंगे।

जनता दल से शुरू की सियासी पारी
विजय पाल तोमर जहां जनता दल से एक बार विधायक रह चुके हैं, तो वहीं भाजपा के जिलाध्यक्ष रहते हुए वर्तमान में किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। तोमर ने 1980 में चौ. चरण सिंह से जुड़ते हुए बीकेडी से गढ़मुक्तेश्वर का चुनाव लड़ा था। लेकिन 180 वोटों से हारे थे। फिर जनता दल से 1991 में सरधना विधानसभा सीट से विधायक निर्वाचित हुए। लेकिन सन 1993 और सन 1996 में जनता दल से चुनाव लड़े और हार गए। इसके बाद सन 1998 में भाजपा में शामिल हुए और सन 2007 में सरधना विधानसभा से भाजपा ने उन्हें चुनाव लड़ाया। लेकिन बसपा प्रत्याशी चंद्रवीर सिंह से हार गए। 2007 में ही भाजपा के जिलाध्यक्ष बने तो सन 2011 में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष चुने गए। सन 2014 में फिर से प्रदेश अध्यक्ष बने। इसके बाद सन 2016 में किसान मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed