{"_id":"661dacd4f34296db760faba4","slug":"bjp-government-has-eliminated-goons-and-hooliganism-naib-saini-meerut-news-c-14-1-mrt1014-521355-2024-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा सरकार ने खत्म कर दिए गुंडे और गुंडागर्दी : नायब सैनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा सरकार ने खत्म कर दिए गुंडे और गुंडागर्दी : नायब सैनी
Tue, 16 Apr 2024 04:10 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Tue, 16 Apr 2024 04:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर। रालोद उम्मीदवार के समर्थन में जनसभा करने पहुंचे हरियाणा के मुख्यमंत्री ने विपक्षियों पर जमकर वार किए। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने गुंडा और गुंडागर्दी को खत्म कर दिया है। यह धरा (उत्तर प्रदेश) भगवान श्री राम की जन्म भूमि है। अयोध्या में आज भगवान श्री राम के मंदिर का निर्माण हुआ है जहां दुनिया भर से लोग श्री राम के दर्शन करने के लिए पहुंच रहे हैं। इस धरा ने चौधरी चरण सिंह जैसे महानायक को भी दिया है। हीरे जैसे महानायक को नरेंद्र मोदी ने पहचाना और भारत रत्न देकर सम्मान देने का काम किया है।
सोमवार को बिजनौर की नुमाइश ग्राउंड में रालोद उम्मीदवार चंदन चौहान के समर्थन में आयोजित जनसभा में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि यह भगवान श्री राम भूमि है, इस भूमि को प्रणाम करता हूं। कहा कि चौधरी चरण सिंह ने पूरा जीवन किसानों मजदूरों की समस्याओं के समाधान में निकाल दिया। उन्हें भारत रत्न का संदेश केवल उत्तर प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे भारत में गया है। पिछली सरकार गरीबी हटाओ का नारा देतीं थीं लेकिन गरीब और गरीब होता चला गया।
कहा कि आयुष्मान कार्ड, हर घर जल योजना और मुफ्त राशन देने का काम नरेंद्र मोदी की सरकार ने किया है। जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाने का विरोध इंडिया गठबंधन के लोगों ने किया था। मगर मोदी ने कहा था कि मुझे वोट नहीं देश की चिंता है। उन्होंने कहा कि आप लोगों को संकल्प लेना है कि इस बार उत्तर प्रदेश में 80 में से 80 सीटें जिताकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाना है।
विज्ञापन
- बिजनौर से गहरा नाता जोड़ गए हरियाणा सीएम
हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी बिजनौर से गहरा नाता जोड़ गए। मंच पर मौजूद बिजनौर के रहने वाले हिमांशु पौरष को उन्होंने अपने पास बुलाया और भीड़ से परिचय कराया कि उनके चुनाव में हिमांशु ने अहम जिम्मेदारी संभाली थी, हिमांशु बिजनौर के ही रहने वाले हैं। वहीं रालोद उम्मीदवार चंदन चौहान के बारे में कहा कि चंदन चौहान की पत्नी हरियाणा से हैं। उन्होंने हरियाणा के दामाद चंदन चौहान के लिए वोट की अपील की।