फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BJP eader home was gambling point in shamli many gambler arrested in SOG team raid

भाजपा नेता के घर पर एसओजी टीम का छापा, जुअा खेलते 25 गिरफ्तार, 5 लाख व रायफल बरामद

Mon, 22 Oct 2018 10:17 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Updated Mon, 22 Oct 2018 10:17 AM IST
विज्ञापन
BJP eader home was gambling point in shamli many gambler arrested in SOG team raid
शामली न्यूज - फोटो : अमर उजाला

एसओजी टीम ने यूपी के शामली में  थानाभवन क्षेत्र में स्थित एक भाजपा नेता के घर पर दबिश देकर 25 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। टीम ने आरोपियों से पांच लाख रुपये बरामद किए हैं। पूरी कार्रवाई एसपी ने बेहद गोपनीय ढंग से कराई। 

विज्ञापन


एसओजी प्रभारी सतपाल सिंह के अनुसार कस्बे के मोहल्ला कांबोयान निवासी नरेंद्र सैनी के आवास पर  जुआ चलने की सूचना मिली थी। सूचना के बाद गोपनीय ढंग से खुफिया विभाग की मदद से इसकी जांच कराई गई। इसके बाद रविवार शाम चार बजे मुखबिर से सूचना मिलते ही एसओजी व खुफिया विभाग ने भाजपा नेता के घर पर छापा मारा। इस दौरान टीम ने 25 लोगों को मौके पर जुआ खेलते हुए पकड़ लिया, जबकि आधा दर्जन से अधिक लोग पुलिस को देख मौके से फरार होने में कामयाब हो गए।
विज्ञापन


छापे के दौरान पुलिस को मौके से करीब पांच लाख रुपये नकद, एक राइफल, ताश की गड्डी व अन्य सामान बरामद कर लिया। हालांकि छापे के दौरान नरेंद्र सैनी घर पर नहीं मिले। थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह पंवार ने बताया कि फिलहाल पकड़े गए लोगों की जुए में भूमिका की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंस्पेक्टर के अनुसार पता चला है कि नरेंद्र सैनी के मकान का कुछ हिस्सा किराए पर था। फाइनेंस कंपनी चलाने के नाम पर मकान किराए पर लेने वाला आरोपी है। उसे केस में आरोपी बनाया गया है। मकान मालिक मौके पर नहीं थे। ना ही उन्हें इस मामले में आरोपी बनाया गया है।

चेयरमैन का लड़ा था चुनाव 
नरेंद्र सैनी भाजपा नेता हैं और पार्टी के कई दिग्गजों से संबंध हैं। सैनी ने भाजपा के टिकट पर थानाभवन से ही चेयरमैन पद का चुनाव लड़ा था, लेकिन हार गए थे। उनके यहां दबिश से कस्बे के अलावा राजनीतिक हल्कों में भी अनेकों की तरह चर्चाएं हैं। 

 यह लोग हुए गिरफ्तार 
संदीप निवासी जाफरपुर तितावी, आरिफ विलासपुर मुजफ्फरनगर, भूमेश तायल थानाभवन, गुलफाम भैसानी, गय्यूर निरधना मुजफ्फरनगर, विवेक गुप्ता देवबंद, जाहिद नई मंडी मुजफ्फरनगर, जमील तितावी, मेहरूदीन सरवट मुजफ्फरनगर, वसीम सुजडू, दिलशाद नई मंडी मुजफ्फरनगर, मोंटी मुजफ्फरनगर, प्रमोद सहारनपुर, सगीर अहमद सुजडू, इंतजार सहारनपुर, आजाद देवबंद, दिलशाद मसावी, ताज मोहम्मद बुढ़ाना, नौशाद सहारनपुर, बिजेंद्र तितावी, शमशेर चरथावल, नौशाद मुजफ्फरनगर, मोहम्मद नफीस देवबंद, इमरान देवबंद, दिनेश शाहविलायत थानाभवन, सूफीयान देवबंद, सचिन मुजफ्फरनगर।
 
स्थानीय पुलिस को नहीं दी सूचना 
छापामारी की पूरी कार्रवाई एसपी ने बेहद गोपनीय ढंग से कराई। दो दिन तक एसओजी टीम के दो सिपाहियों ने पूरी लोकेशन चेक की। एलआईयू को भी लगाया गया। सूचना को पुख्ता करने के बाद एसओजी टीम को भेजकर कप्तान से दबिश डलवाई। थाना पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगने दी गई। सूत्रों के अनुसार दो दिन पूर्व एसपी दिनेश कुमार को इस जुए की सूचना मिली थी, लेकिन एसपी ने सीधे रेड की बजाय पहले सूचना की पुष्टि कराई।

एसओजी के दो सिपाहियों को सादी ड्रेस में भेजकर जांच कराई गई। एलआईयू से भी चेक कराया गया। हर तरह से पुष्टि के बाद ही एसपी ने रविवार को एसओजी टीम को बेहद गोपनीय ढंग से थानाभवन भेजकर भाजपा नेता के घर छापा डलवाया गया। थानाभवन पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगने दी गई। स्थानीय पुलिस को भी छापा डलने के बाद बाद में सूचना दी गई। छापे के दौरान पुलिस के दो मुखबिर वहां रहे। 

चलता रहा सिफारिशों का खेल
दबिश के बाद चहेतों को छुड़वाने का खेल चलता रहा। सिफारिशें लगती रही। शोर मचता रहा कि पुलिस ने 27 लोगों को पकड़ा था। इनमे दो लोगों के नाम काट दिए गए। शोर मचा कि यही दो लोग इस पूरे प्रकरण के सूत्रधार हैं। हालांकि पुलिस सफाई देती रही कि कुछ लोग मुखबिर भी थे। 

मैं तो तेरहवीं मेें गया था  
भाजपा नेता नरेंद्र सैनी के अनुसार वो एक परिचित की तेहरवीं में शामिल होने के लिए नौजल गांव गए थे। मुझे इस बात की जानकारी नहीं है कि उक्त लोग मेरे घर में कब और कैसे पहुंचे। मेरा इस मामले से कोई लेना-देना नहीं है। यह सिर्फ मेरी छवि को धूमिल करने का प्रयास है।

सूचना मिलने के बाद पूरी तरह से जांच कराई। एसओजी को भी लगाया गया। पुष्टि के बाद दबिश दी गई। स्थानीय थाना स्तर से मामला लीक ना हो इसकी गोपनीयता को ध्यान में रखकर थानाभवन पुलिस को सूचना नहीं दी गई थी। बाद में पुलिस को लिया गया।  
-दिनेश कुमार एसपी

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed