फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BJP duped extremely backward Dalits : Omprakash Rajbhar

अति पिछड़ों-दलितों को भाजपा ने ठगा: ओमप्रकाश राजभर

Mon, 13 Jan 2020 02:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jan 2020 02:09 AM IST
विज्ञापन
BJP duped extremely backward Dalits : Omprakash Rajbhar
अति पिछड़ों-दलितों को भाजपा ने ठगा: ओमप्रकाश राजभर
विज्ञापन

मेरठ। सुहेल देव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि उनकी पार्टी अति पिछडे़ व दलितों के कल्याण के लिए कार्य कर रही है। भाजपा आरक्षण के नाम पर झूठ बोलकर पिछडे़ व दलितों का वोट बटोर रही है। उप्र सरकार ने कश्यप, धीवर, प्रजापति सहित 17 अति पिछड़ी जातियों को अनुसूचित जाति में शामिल करने का झूठ बोला है।

यह बात उन्होंने रविवार को सूरजकुंड रोड पर कालूबाबा मंदिर में आयोजित पिछडे़ व अति दलित कार्यकर्ता सम्मेलन में कही। उन्होंने कहा कि भाजपा ने पिछड़े वर्ग के युवाओं के लिए आईएएस, पीसीएस की निशुल्क कोचिंग देने के नाम पर झूठ बोलकर विधानसभा और लोकसभा का चुनाव जीता। लेकिन अब पिछडे़ व अति दलित जागरूक हो चुके हैं। 2022 के विधानसभा चुनाव में अति पिछडे़ और दलित भाजपा के छलावे में आने वाले नहीं हैं। भाजपा पिछड़े और दलितों को हिंदु-मुसलमान के नाम पर लड़वाती है। महारुद्र सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कश्यप ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में अति पिछडे़ और अति दलित मिलकर उप्र से भाजपा को उखाड़ फेंकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed