फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BJP deliberated on its strategy for the Legislative Council elections.

Meerut News: भाजपा ने विधान परिषद चुनाव की रणनीति पर किया मंथन

Mon, 19 Oct 2026 08:44 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 08:44 PM IST
विज्ञापन
BJP deliberated on its strategy for the Legislative Council elections.
जानीखुर्द। भाजपा की बैठक को संबो​धित करते हुए भाजपा नेता फाेटो संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जानीखुर्द। भाजपा ने आगामी विधान परिषद शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन के लिए अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। सोमवार को उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण एवं श्रम विकास सहकारी संघ के अध्यक्ष के जानी कार्यालय पर समीक्षा एवं संगठनात्मक बैठक हुई। इसमें चुनाव को लेकर रणनीति बनाई गई।
बैठक में संघ के अध्यक्ष चौधरी यशवीर सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष हरबीर पाल और सिवालखास विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी मनिंदर पाल उपस्थित रहे। आगामी निर्वाचन के लिए संगठनात्मक बिंदुओं पर गहन मंथन हुआ। इसमें मतदाता सूची के पुनरीक्षण और नए मतदाताओं के पंजीकरण पर जोर दिया गया। पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत करने की रणनीति भी बनी। नेताओं ने एमएलसी चुनाव में जीत के लिए पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को निष्ठा से काम करने को कहा।
विज्ञापन

बैठक में विधानसभा स्नातक क्षेत्र संयोजक नरेंद्र वर्मा, ब्लॉक प्रमुख गौरव चौधरी, जानी मंडल अध्यक्ष मनोज चौधरी और सिवाल मंडल अध्यक्ष प्रदीप गेझा, रविंद्र चौहान, रोहटा मंडल अध्यक्ष बॉबी शर्मा और आदेश कसाना, मंडल महामंत्री मनोज फौजी व अनवर कुरैशी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed