फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BJP councilor release from jail in meerut Harsh firing video Viral police take action

भाजपा पार्षद की जेल से रिहाई पर हर्ष फायरिंग, वीडियो वायरल, लखनऊ तक गूंजा मामला

Mon, 05 Nov 2018 12:49 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Mon, 05 Nov 2018 12:49 PM IST
विज्ञापन
BJP councilor release from jail in meerut Harsh firing  video Viral police take action
- फोटो : अमर उजाला

दरोगा पार्षद प्रकरण में जेल से जमानत पर छूटे भाजपा पार्षद मनीष पंवार एक बार फिर से विवादों के घेरे में आ गये। आरोप है कि जेल से छूटने के बाद उनके समर्थकों ने जश्न मनाया और पार्षद के जेल से बाहर आने की खुशी में हाईवे पर चलती कार से हर्ष फायरिंग की।

विज्ञापन


समर्थकों ने फायरिंग की वीडियो भी अपने फेसबुक अकाउंट पर अपलोड कर दी। मामला पुलिस के संज्ञान में आया तो आरोपियों ने उस वीडियो को अपने अकाउंट से डिलीट कर दिया। एडीजी कानून व्यवस्था ने पुलिस अफसरों को इस मामले में कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। देर रात एसपी सिटी के निर्देश पर वीडियो अपलोड करने वाले विनय चौधरी के खिलाफ आईटी एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


19 अक्टूबर को नेशनल हाईवे स्थित ब्लैक पेपर होटल में परतापुर चौकी इंचार्ज सुखपाल सिंह महिला अधिवक्ता के साथ खाना खाने के लिए पहुंचे थे। जहां दरोगा, महिला व होटल मालिक भाजपा पार्षद मनीष पंवार के बीच विवाद हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच पार्षद ने दरोगा को पांच थप्पड़ जड़ दिए। जिसका वीडियो वायरल हुआ था। इस चर्चित प्रकरण में पुलिस ने दरोगा व महिला अधिवक्ता की अलग अलग तहरीर पर पार्षद के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर जेल भेजा था। बाद में महिला अधिवक्ता और दरोगा के खिलाफ भी केस दर्ज हुआ। आरोपी भाजपा पार्षद से डकैती की धारा हटी तो कोर्ट से दो नवंबर को पार्षद को कोर्ट से जमानत मिल गई।

पुलिस का कहना है कि सैकड़ों समर्थकों के साथ हर्षोंल्लास के साथ पार्षद अपने घर पहुंचे थे। चर्चा है कि पार्षद के जेल से छूटने पर उसके समर्थकों ने नेशनल हाईवे पर जश्न मनाया था और चलती कार से खुले आम हर्ष फायरिंग की थी। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि आरोपियों ने एक के बाद एक करके करीब छह राउंड गोलियां चलायी। गनीमत रही कि कोई अनहोनी नहीं हुई। पार्षद के समर्थकों ने वीडियो को अपने फेसबुक अकाउंट पर भी अपलोड कर दिया।

रविवार को लखनऊ तक हर्ष फायरिंग की गूंज हुई। इसके बाद आरोपियों ने वीडियो को डिलीट भी कर दिया। वीडियो अपलोड होने के बाद पार्षद एक बार फिर से चर्चा में आ गये। सीओ दौराला पंकज कुमार का कहना है कि मामला संज्ञान में है। फायरिंग होना तो स्पष्ट हो रहा है लेकिन फायरिंग कर कौन रहा है। यह स्पष्ट नहीं हो रहा है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही कार्रवाई की जाएगी। 

मुझे बदनाम करने की कोशिश

भाजपा पार्षद मनीष पंवार का कहना है कि जमानत पर जेल से छूटने के बाद मैं सीधा घर आ गया था। उसके बाद फिर कहीं नहीं गया। न तो मैंने कोई जश्न मनाया और न ही कोई हर्ष फायरिंग की। ये मुझे बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। मेरा या मेरे समर्थकों का सोशल मीडिया पर अपलोड की गई वीडियो से कोई लिंक नहीं है।  

साइबर सेल से कराई जा रही जांच
एसपी सिटी रणविजय सिंह का कहना है कि मामला संज्ञान में है। साइबर सेल से पूरे प्रकरण की जांच कराई जा रही है। विनय चौधरी नाम के युवक ने वीडियो फेसबुक पर अपलोड की है। इस मामले में विनय चौधरी के खिलाफ आईटी एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed