फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BJP councillors has ruckus in Nagar Nigam Board Meeting at Meerut city

मेरठ: नगर निगम की बोर्ड बैठक में जमकर हंगामा, धरने पर बैठे भाजपा पार्षद, वंदे मातरम से गूंज उठा सदन

Tue, 16 Mar 2021 12:15 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 16 Mar 2021 12:15 PM IST
विज्ञापन
BJP councillors has ruckus in Nagar Nigam Board Meeting at Meerut city
मेरठ में नगर निगम की बैठक के दौरान हंगामा - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में मंगलवार को नगर निगम की बोर्ड बैठक वंदे मातरम के साथ शुरू हुई। वहीं बैठक शुरू होते ही हंगामा हो गया। इस दौरान भाजपा पार्षद सदन में ही धरना देकर बैठ गए और वंदे मातरम के जमकर नारे लगाए। भाजपा पार्षद महेंद्र भारती का कहना है कि वो अपना मुद्दा रखना चाहते है, लेकिन कोई उनकी बात सुनने को तैयार नहीं। उधर, महापौर ने कहा कि कोई भी मुद्दा बजट पर चर्चा के बाद रखा जाएगा। 

विज्ञापन


इसके बाद भाजपा पार्षदों ने हंगामा शुरू कर दिया। महेंद्र भारती डाइस के सामने आकर बैठ गए। वहीं भाजपा नेताओं ने भी उनका साथ दिया। इस दौरान पार्षदों ने मेज पर हाथ मारते हुए जमकर हंगामा किया। महापौर ने भी माइक पटका और गुस्से में उठकर चली गईं। उनके पीछे नगर आयुक्त समेत अन्य अधिकारी भी चले गए। बैठक में पार्षदों का हंगामा जारी है। इसके बाद सिटी मजिस्ट्रेट और पुलिस को बुलाया गया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मेरठ: महिलाओं के अंडरगारमेंट्स चोरी करने वाले रोमिन को भेजा जेल, हुआ ये बड़ा खुलासा, अफसर भी हैरान
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि नगर निगम की बोर्ड बैठक में पहले से ही हंगामा होने के आसार लग रहे थे। महापौर पक्ष के सर्वदलीय पार्षद खेमे और भाजपा पार्षदों ने पुनरीक्षित बजट पर निगम अधिकारियों को घेरने का पूरा प्लान तैयार किया था।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed