फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BJP candidate Arun Govil has eaten food at house of Dalit family in Meerut

Election: दलित के घर पहुंचे BJP प्रत्याशी अरुण गोविल, महिलाओं ने आरती उतार कराया प्रवेश, फिर बैठकर खाया खाना

Sat, 13 Apr 2024 02:20 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 13 Apr 2024 02:20 PM IST
सार

Mission 2024 : मेरठ में भाजपा प्रत्याशी अरुण गोविल दलित के घर पहुंचे। इस दौरान महिलाओं ने अरुण गोविल की आरती उतार कर घर में प्रवेश कराया। इसके बाद अरुण गोविल ने घर में बैठकर खाना खाया।

विज्ञापन
BJP candidate Arun Govil has eaten food at house of Dalit family in Meerut
भाजपा प्रत्याशी अरुण गोविल के घर खाना खाया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अरुण गोविल ब्रह्मपुरी के भगवतपुरा इलाके में दलित परिवार के यहां पहुंचे। इस दौरान महिलाओं ने अरुण गोविल की आरती उतार घर में प्रवेश कराया। इसके बाद अरुण गोविल ने दलित के घर में बैठकर खाना खाया। 

विज्ञापन


बताया गया कि नीतू जाटव ने अरुण गोविल और भाजपा नेताओं को खाना परोसा। वहीं, अरुण गोविल ने कहा कि भाजपा सभी जाति और धर्मों के लिए समान काम कर रही है।

विज्ञापन

कोरोना काल में राशन देकर पीएम ने बड़ा काम किया : गोविल
इससे पहले अरुण गोविल ने शुक्रवार को कई जगह जनसभाएं कीं। उन्होंने कहा कि भारत को विकसित बनाने के लिए नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना जरूरी है।

अरुण गोविल ने कहा कि प्रधानमंत्री ने कोरोना काल से देश में 80 करोड़ लोगों को निशुल्क खाद्यान्न योजना देकर निचले तबके को उबारने का बड़ा काम किया है। घर-घर शौचालय योजना ने देश की करोड़ों माताओं-बहनों को सम्मान दिया है। आज देश के करोड़ों किसानों को पीएम सम्मान निधि मिल रही है। गोविल का भ्रमण कार्यक्रम सुबह माधवपुरम मंडल से शुरू हुआ। रथ यात्रा विशन चौक से जैनिस पैलेस, प्रेम विहार, आंबेडकर नगर, हनुमान मंदिर, आरकेपुरम, दिल्ली रोड, तेजपाल एन्क्लेव, साई पुरम, सरस्वती लोक से अग्रसेन द्वार, शिव शक्ति चौक से होते हुए खत्ता चौक पर समाप्त हुई। 

विज्ञापन

वहीं, दोपहर को पल्लवपुरम और कंकरखेड़ा मंडल में भव्य रोड शो का आयोजन हुआ। रोड शो में श्रद्धापुरी, दांतल, जटौली, सैनिक विहार, नंगलाताशी, लाला महमदपुर, डाबका और दायमपुर में जगह-जगह लोगों ने फूल बरसाकर उनका स्वागत किया। गोविल को आशीर्वाद देने के लिए बुजुर्ग महिलाएं सड़कों पर आ गईं, जीत का आशीर्वाद दिया। जयश्री राम के जयकारे गूंजने लगे।

यह भी पढ़ें: UP: जातीय गणित में उलझे पश्चिम के सियासी हालात पर विशेष रिपोर्ट, पढ़िए चुनाव पर कितना असर डालेंगी ये पंचायतें

इस मौके पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य लक्ष्मीकांत बाजपेयी, सांसद राजेंद्र अग्रवाल, विधायक अमित अग्रवाल, एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज, महानगर अध्यक्ष सुरेश जैन ऋतुराज, संजीव वालिया, कमल दत्त शर्मा मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: Ground Report Baghpat : बागपत में चौधरी बनने की लड़ाई, अंदरखाते चल रही है 'मुखर' बनाम 'मौन' में जंग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed