फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Biryani Kebab will not eat in these hotels even after forgetting, will be surprised to know truth

भूलकर भी इन होटलों में बिरयानी-कबाब मत खाईएगा, सच्चाई जानकर रह जाएंगे हैरान

Fri, 19 Jan 2018 01:33 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Fri, 19 Jan 2018 01:33 PM IST
विज्ञापन
Biryani Kebab will not eat in these hotels even after forgetting, will be surprised to know truth
बोरे में पशुओ का मीट भरता युवक

यूपी में मेरठ शहर के कुछ होटलों और ढाबों में मृत पशुओं के सडे़ मांस की सप्लाई का खुलासा हुआ है। एसपी सिटी मान सिंह चौहान को सूचना मिली कि कुछ लोग वाहन में मृत पशुओं का सड़ा हुआ मीट भरकर शहर के कुछ होटलों और ढाबों में सप्लाई करने जा रहे हैं। इस समय वाहन से ब्रह्मपुरी क्षेत्र में सप्लाई हो रही है। एसपी सिटी के निर्देश पर ब्रह्मपुरी इंस्पेक्टर ने घेराबंदी कर पिकप गाड़ी को दिल्ली रोड पर सूर्या पैलेस कॉलोनी के गेट के पास पकड़ लिया। बकौल इंस्पेक्टर, गाड़ी में करीब 50 किलो सड़ा हुआ मीट भरा था। चालक परवेज निवासी खतौली को गिरफ्तार कर गाड़ी जब्त कर ली। वहीं मीट को वीडियोग्राफी कर जमीन में दबवा दिया गया। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य से खिलवाड़
इंस्पेक्टर ने बताया कि पशु चिकित्सकों से मांस की जांच कराई गई तो पता चला कि ये मीट मरे हुए पशुओं का है। चालक ने बताया कि वे इस मीट को शहर में बिरयानी की दुकानों और कुछ होटलों व ढाबों में देते हैं। 
विज्ञापन


मीट के नमूने लैब भेजे
पशु चिकित्सकों की टीम ने मीट के नमूने लिए। इंस्पेक्टर के अनुसार प्रथम दृष्टया मीट गोवंश का नहीं लग रहा लेकिन पुष्टि के लिए पशु चिकित्सकों की टीम को बुलाकर इसके नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें : बॉडी बिल्डर बनने के लिए भूलकर भी मत अपनाना ये तरीका, वरना लग जाएगी खतरनाक बीमारी

संगीन धाराओं में दर्ज हुई रिपोर्ट 

Biryani Kebab will not eat in these hotels even after forgetting, will be surprised to know truth
यूपी पुलिस

इंस्पेक्टर सतीश राय के अनुसार सड़ा हुआ मीट खाने से स्वास्थ्य को नुकसान हो सकता है। इसलिए इस केस में आरोपी के खिलाफ अपने मुनाफे के लिए लोगों को दूषित और स्वास्थ्य के लिए खतरनाक मीट बेचने से संबंधित धाराओं में पुलिस की तरफ से केस दर्ज कराया गया है। इन धाराओं में हाईकोर्ट से ही जमानत संभव है। 

खुद कराई पुष्टि 
एसपी सिटी को सूचना देने वाले ने आशंका जताई थी कि मीट गोवंश भी हो सकता है। लिहाजा एसपी सिटी ने सादी वर्दी में पुलिस कर्मी भेजा। मेवला फाटक के पास निगम के खत्ते पर जांच कराई गई। सूचना सही होने पर ब्रह्मपुरी पुलिस को भेजकर तत्काल कार्रवाई कराई गई।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed