{"_id":"5a1f07d94f1c1bca678bea78","slug":"birthday-manaakar-dosto-ke-saath-laut-raha-tha-yuvak","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात बर्थ डे मनाकर कार से दोस्तों को घर छोड़ने जा रहा था इंजीनियर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रात बर्थ डे मनाकर कार से दोस्तों को घर छोड़ने जा रहा था इंजीनियर
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
Updated Thu, 30 Nov 2017 11:29 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : meerut
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेज रफ्तार एक बार फिर जानलेवा साबित हुई। राष्ट्रीय राजामार्ग -58 पर मंगलवार देर रात तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खडे़ ट्रक में घुस गई। इससे कार सवार प्राइवेट कंपनी के इंजीनियरऔर साथी कर्मचारी की मौत हो गई। वहीं, दो दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। इंजीनियर अपनी बर्थ डे पार्टी मनाकर दोस्तों को उनके घर छोड़ने जा रहा था।
विज्ञापन
गाजीपुर जिले के गांव बहादरपुर निवासी अखिलेश यादव (25) पुत्र रामनारायण नोएडा स्थित मोबाइल टावर लगाने वाली कंपनी में इंजीनियर था। वह मेरठ में कंपनी के टावर की देखरेख करता था और मोहिउद्दीनपुर में किराए के मकान में रहता था। पुलिस के अनुसार मंगलवार को अखिलेश का जन्मदिन था। उसने दिल्ली रोड स्थित एक होटल में दोस्तों के साथ बर्थ डे पार्टी की। वह पार्टी खत्म होने के बाद अपनी कार से दोस्तों को उनके घर छोड़ने जा रहा था। कार में आदित्य चौधरी (24) पुत्र महीपाल निवासी अधेड़ा परतापुर, मोनू निवासी पटना (बिहार) वर्तमान निवासी सुशांत सिटी और करोलबाग दिल्ली निवासी आशीष त्यागी थे। कार आदित्य चला रहा था।
विज्ञापन
मोनू को सुशांत सिटी, आदित्य को अधेड़ा छोड़ना था, जबकि आशीष को रात में अखिलेश के घर ठहरना था। पुलिस के अनुसार रात करीब एक बजे उनकी कार एनएच-58 पर दीवान इंस्टीट्यूट के सामने पहुंची। कार तेज रफ्तार होने की वजह से सड़क किनारे खडे़ ट्रक में घुस गई। इससे कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन
कार में आगे बैठे अखिलेश और आदित्य गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि पीछे बैठे मोनू और आशीष त्यागी को भी गंभीर चोट आई। एसओ परतापुर के अनुसार मोनू और आशीष राहगीरों की मदद से अखिलेश एवं आदित्य को सुभारती अस्पताल ले गए। वहां अखिलेश एवं आदित्य ने दम तोड़ दिया। मोनू और आशीष को आनंद अस्पताल भेजा गया। सूचना पाकर परतापुर पुलिस सुभारती अस्पताल पहुंची। घायलों से नंबर लेकर किसी तरह उनके दोस्त एवं मृतकों के परिजनों को जानकारी दी। वहीं, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतकों के परिजन सुबह में पहुंचे। एसओ ने बताया कि देर रात तक तहरीर नहीं मिली थी। अस्पताल के मीमो के आधार पर पुलिस ने घटना की सूचना दर्ज कर ली है। वहीं, चालक भी ट्रक लेकर फरार हो गया था।
स्पीड का ध्यान रखें युवा
परतापुर इंस्पेक्टर रघुराज सिंह के अनुसार बर्थ डे पार्टी के बाद सभी दोस्त मौज मस्ती के मूड में थे। रास्ते में उनकी कार की साइड एक बाइक से भी लगी थी। राहगीरों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी है। एसपी सिटी मान सिंह चौहान ने भी लोगों से वाहनों की रफ्तार कम रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि खासतौर पर युवा बहुत तेज वाहन चलाते हैं। यह हादसों की वजह बनती है।