फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Birthday and moderation day of Ganini chief Gyanmati Mataji completed

गणिनी प्रमुख ज्ञानमती माताजी की जन्मदिन एवं संयम दिवस संपन्न

Sun, 01 Nov 2020 01:44 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2020 01:44 AM IST
विज्ञापन
Birthday and moderation day of Ganini chief Gyanmati Mataji completed
गणिनी प्रमुख ज्ञानमती माताजी की जन्मदिन एवं संयम दिवस संपन्न
विज्ञापन

हस्तिनापुर। तीर्थ धाम जंबूद्वीप स्थल पर गणिनी प्रमुख ज्ञानमती माताजी की 87वां जन्मदिन एवं 69वां संयम दिवस शनिवार को सानंद संपन्न हुआ। प्रात:काल श्रीजी की प्रतिमा पर सप्तरंगी महामस्तकाभिषेक किया। इसके बाद परंपराचार्यों के अर्घ्य समर्पित किए तथा दीप प्रज्ज्वलन संघपति अनिल जैन दिल्ली, कैलाशचंद जैन लखनऊ एवं अतिथियों द्वारा किया गया।
चरण प्रक्षाल सभी विशिष्ट महानुभावों की तरफ से ब्रह्मचारिणी बीना बहन एवं संस्थान के मंत्री विजय जैन ने संपन्न कराया। माताजी को संयम का उपकरण पिच्छी प्रदान करने का सौभाग्य प्रदीप जैन तिजारा वाले को प्राप्त हुआ। संस्था के अध्यक्ष कर्मयोगी पीठाधीश स्वस्तिश्री रवीन्द्रकीर्ति स्वामी एवं आर्यिकारत्न चंदनामती माता ने पूज्य गणिनी श्री ज्ञानमती माता को पिच्छिका प्रदान की। कमंडलु भेंट करने का सौभाग्य सुभाष चंद जैन, मंगला साहू जम्बूद्वीप को प्राप्त हुआ। वस्त्र प्रदान करने का सौभाग्य जमनालाल जैन, लक्ष्मी देवी हपावत-मुंबई को प्राप्त हुआ।
विज्ञापन

पूज्य गणिनी ज्ञानमती माता के जन्मदिन के उपलक्ष्य में वरिष्ठ आचार्य अनेकांत सागर महाराज ने शुभकामना एवं मंगल आशीर्वाद प्रेषित किया। इसी शृंखला में मुरादनगर में विराजमान आचार्य प्रसन्नसागर महाराज ने माताजी के ज्ञान, ध्यान और चर्या के विषय में प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि माताजी स्वयं आगम का सार हैं। जिन्होंने 500 ग्रंथों का लेखन किया है। माताजी का संपूर्ण जीवन साधना है। मुनि पीयूषसागर महाराज ने पूज्य माता के विषय में शुभकामनाएं एवं मंगल आशीर्वाद प्रेषित किया। संस्थान के मंत्री विजय जैन ने अखिल भारतीय दिगंबर जैन महिला संगठन एवं अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन युवा परिषद के संयुक्त तत्वावधान में प्रतिदिन जूम एप के माध्यम से पूज्य माताजी का गुणानुवाद करके मनाया। इसी क्रम में वर्ल्ड रिकार्ड ऑफ इंडिया में इसे दर्ज किया गया। उनके कार्यालय से जम्बूद्वीप स्थल पर सर्टिफिकेट प्राप्त हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

माता को शुभकामनाएं दीं
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने माता के जन्मदिवस पर शुभकामनाएं प्रेषित कीं। बिहार सरकार के ग्रामीण विकास एवं संसदीय कार्यमंत्री श्रवण कुमार ने वीडियो के माध्यम से शुभकामनाएं भेजीं। जिसमें पूज्य माताजी के प्रति श्रद्धासुमन अर्पित किए।

87 दीपों से की मंगल आरती
जम्बूद्वीप बालक-बालिका मंडल, जम्बूद्वीप महिला मंडल द्वारा सुंदर पूजन संपन्न किया गया। सायंकालीन 87 दीपकों से पूज्य माताजी की विशेष आरती की गई। संगीत सम्राट रूपेश जैन द्वारा सांस्कृतिक संध्या की गई। इसके साथ पूज्य माताजी का शरदपूर्णिमा महोत्सव जन्मोत्सव का कार्यक्रम संपन्न हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed