{"_id":"60f09ae08ebc3ec75e618f3b","slug":"biometric-work-completed-in-driving-training-institute-city-news-mrt547552197","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्राइविंग ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट में बायोमेट्रिक के लिए काम पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्राइविंग ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट में बायोमेट्रिक के लिए काम पूरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। परमानेंट ड्राइविंग लाइसेंस के लिए जल्द ही सभी प्रक्रिया ड्राइविंग ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट साकेत में ही होगी। इसके लिए आवेदकों को आरटीओ ऑफिस शास्त्री नगर नहीं जाना पड़ेगा। बायोमेट्रिक प्रक्रिया के लिए ऑफिस तैयार हो गया है। बस कंप्यूटर सिस्टम लगना बाकी है। महीने के आखिर तक प्रक्रिया शुरू होने की संभावना जताई जा रही है।
परमानेंट ड्राइविंग लाइसेंस प्रक्रिया पूर्ण करने के लिए परिवहन विभाग ने साकेत स्थित आईटीआई में ड्राइविंग ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट स्थापित किया है। यहां पर बने ड्राइविंग ट्रैक पर तो आवेदकों का टेस्ट लिया जा रहा है, लेकिन बायोमेट्रिक आदि की प्रक्रिया के लिए आवेदकों को आरटीओ कार्यालय शास्त्री नगर जाना पड़ता है। परिवहन आयुक्त ने दोनों प्रक्रिया इंस्टीट्यूट में ही पूर्ण करने के निर्देश दिए हुए है। लेकिन बायोमेट्रिक सिस्टम स्थापित नहीं होने के चलते यह प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी है। आरआई तकनीकी राहुल शर्मा ने बताया कि इंस्टीट्यूट में काउंटर आदि का काम पूरा हो चुका है। बिजली का कनेक्शन भी हो गया है। अब यहां कंप्यूटर सिस्टम रखा जाना है। जल्द ही ये व्यवस्था भी पूर्ण कर ली जाएगी। महीने के आखिर तक बायोमेट्रिक प्रक्रिया भी यहीं से शुरू होने की संभावना है। इसके बाद आवेदकों को परमानेंट लाइसेंस के लिए दो जगह नहीं भटकना होगा।