फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bike riding youth assaulted students, four injured

Meerut News: बाइक सवार युवकों ने की छात्रों से मारपीट, चार घायल

Sun, 19 Jan 2025 12:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jan 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Bike riding youth assaulted students, four injured
रतनपुरी। मंडावली खादर मोड़ के पास बाइक सवार नौ युवकों ने स्कूली छात्रों के साथ मारपीट की। मारपीट में भनवाड़ा के चार छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। छात्रों के परिजनों ने हमलावरों के विरुद्ध तहरीर दी है।
विज्ञापन

गांव भनवाड़ा निवासी कादिर, शानू, महताब, फैजान रतनपुरी स्थित श्री प्राण नाथ इंटर कॉलेज में कक्षा 12 में पढ़ते हैं। शनिवार को स्कूल में पेपर देने के बाद चारों छात्र बाइक से घर लौट रहे थे। जब वे मंडावली खादर मोड़ पर पहुंचे तभी पीछे से तीन बाइकों पर आए नौ अज्ञात युवकों ने उनकी बाइक को जबरन रुकवा लिया। बाइक रुकते ही बाइक सवार युवकों ने उनके साथ लाठी डंडों से मारपीट की। जिसमें चारों छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। शोर मचाने पर राहगीरों के आने पर आरोपी युवक बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल छात्रों को बुढ़ाना सीएचसी भेज दिया। घटना की सूचना पर छात्रों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने थाने पर तीन बाइक पर सवार नौ अज्ञात युवकों के विरुद्ध तहरीर दी। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed