{"_id":"605f7e63e92b4d5f73316ac2","slug":"bike-riders-in-meerut-looted-millions-by-making-hostages-on-gun-point","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ में बाइक सवार बदमाशों ने तमंचे के बल पर बंधक बनाकर की लाखों की लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ में बाइक सवार बदमाशों ने तमंचे के बल पर बंधक बनाकर की लाखों की लूट
Sun, 28 Mar 2021 12:20 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 28 Mar 2021 12:20 AM IST
विज्ञापन
छानबीन करती पुलिस...
- फोटो : अमर उजाला
सरसावा रोड़ स्थित एक्सरे सेंटर से बाइक सवार बदमाशों ने तमंचे के बल पर कर्मचारियों को बंधक बनाकर एक्सरे प्रिंटर, नगदी व मोबाइल लूट की घटना को अंजाम दिया। शातिर बदमाश पहचान छिपाने के लिए सीसीटीवी डीवीआर भी उख़ाड़ ले गए। घटना से पुलिस में हडकंप मच गया।
विज्ञापन
घटना नकुड़ में सरसावा रोड़ स्थित एक्सरे सेंटर की है। सेंटर संचालक विपिन वर्मा ने बताया कि शनिवार रात करीब दस बजे उसके सेंटर पर एक्सरे टेक्निशियन सुधीर व फार्मेसिस्ट नितिन मौजूद थे। तभी बाइक सवार दो बदमाश तमंचा लहराते हुए सेंटर में घुस गए और दोनों कर्मचारियों को बंधक बना लिया।
विज्ञापन
इसके बाद बदमाशों ने करीब सात लाख़ रुपये की कीमत का एक्सरे प्रिंटर, सेंटर पर रख़ी 65 हजार की नगदी, तीन मोबाइल लूट लिए। बदमाश लूट की घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकार्ड होते देख़ फरार होते समय सीसीटावी कैमरों का डीवीआर भी उखाड़कर तमंचा लहराकर फरार हो गए।
विज्ञापन
दोनों कर्मचारियों ने घटना की जानकारी तुरंत संचालक व पुलिस को दी। सीओ अरविंद पुंडीर, इंस्पेक्टर केपी सिंह ने घटना स्थल का मुआयना कर बदमाशों की तलाश में कांबिंग कराई। परंतु बदमाशों का कोई सुराग नही लगा है। पुलिस ने शीघ्र घटना के खुलासे का आश्वासन दिया है।