फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bike ran into the wrong side, clashed with truck, one killed

रांग साइड में दौड़ा दी बाइक, ट्रक से भिड़े, एक की मौत

Tue, 15 Dec 2020 01:35 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Dec 2020 01:35 AM IST
विज्ञापन
Bike ran into the wrong side, clashed with truck, one killed
रांग साइड में दौड़ा दी बाइक, ट्रक से भिड़े, एक की मौत
विज्ञापन

मेरठ। दो युवकों ने सोमवार रात करीब सवा ग्यारह बजे दिल्ली रोड पर रांग साइड में बाइक दौड़ा दी। जिसके चलते सामने से आए ट्रक से भिड़ंत हो गई। जिसमें बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। वहां उसकी हालत गंभीर बताई है।

दिल्ली रोड पर बाइक सवार दो युवकों ने रांग साइड में बाइक दौड़ा दी। उनकी बाइक मेवला फ्लाईओवर पर पहुंची तभी सामने से आ रहे ट्रक से भिड़ंत हो गई। जिसमें दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने ट्रक चालक को पकड़ लिया। सूचना पाकर टीपी नगर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायल युवकों को लेकर केएमसी अस्पताल आ गई। यहां चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया जबकि दूसरे युवक को गंभीर रूप से घायल बताकर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष टीपी नगर विजय गुप्ता ने बताया कि दोनों युवकों की पहचान भव्य त्यागी (18) पुत्र प्रद्युम्न त्यागी निवासी इंदिरा नगर थाना ब्रह्मपुरी और आकांक्ष गोयल (25) पुत्र योगेंद्र पाल गोयल निवासी ब्रह्मपुरी के रूप में हुई है। आकांक्ष ने दम तोड़ दिया है। वहीं, सीओ ब्रह्मपुरी अमित कुमार राय ने बताया कि ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed