फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bijnore: men hukka pani closed who were into conversion religious, panchayat gave verdict

बिजनौर: धर्म परिवर्तन करने वाला का हुक्का पानी बंद, पंचायत ने सुनाया फैसला

Tue, 19 Jan 2021 12:43 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 19 Jan 2021 12:43 AM IST
विज्ञापन
Bijnore: men hukka pani closed who were into conversion religious, panchayat gave verdict
धर्म परिवर्तन file photo

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में एक व्यक्ति के धर्म परिवर्तन करने पर ग्रामीणों ने पंचायत कर उसका हुक्का पानी बंद करने का एलान किया है। 

विज्ञापन


नहटौर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक व्यक्ति ने अपने घर पर 17 जनवरी को ईसाई मिशनरी सत्संग कार्यक्रम का आयोजन किया था। ग्रामीणों का आरोप हैं कि इस सत्संग में लोगों को क्रास के साथ ताबीज और ईसाई धर्म की पूजन सामग्री का वितरण किया जा रहा था। लोगों को सारी बीमारियों से बचने के लिए ताबीज और राख के रूप में दवाई दी गई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मुजफ्फरनगर: मधुशाला बना आयुर्वेदिक चिकित्सालय, वार्ड ब्वॉय व सफाईकर्मी सस्पेंड
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस भी गांव पहुंची थी। इस मामले को लेकर ग्रामीणों ने जब उससे वार्ता की तो उसने धर्म परिवर्तन करने की बात स्वीकार की। ग्रामीणों ने सोमवार रात करीब सात बजे एक पंचायत की। जिसमें धर्म परिवर्तन करने वाला व्यक्ति नहीं पहुंचा।

ग्रामीणों ने उसका हुक्का पानी बंद करने का एलान कर दिया। एसएसआई परवेंदर तोमर का कहना है कि गांव में पंचायत होने की कोई सूचना नहीं मिली है। अपनी मर्जी से कोई भी धर्म परिवर्तन कर सकता है। इस संबंध में यदि कोई शिकायत आती है तो पुलिस जांच कर कार्रवाई करेगी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed