फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bijnor Violence, BSP MP Malook Nagar met to victim family members

बिजनौर: मृतक सुलेमान के घर पहुंचे बसपा सांसदों को परिजनों ने सुनाई खरी खोटी

Wed, 25 Dec 2019 12:06 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 25 Dec 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
Bijnor Violence, BSP MP Malook Nagar met to victim family members
मृतक के परिजनों से मिले बसपा सांसद मलूक नागर - फोटो : अमर उजाला

बिजनौर जनपद के नहटौर में उपद्रव के दौरान गोली लगने से मरने वाले सुलेमान के घर पहुंचे बसपा सांसद मलूक नागर और गिरीशचंद्र को परिजनों ने खरी खोटी सुना दी। उन्होंने कहा कि घटना हुए पांच दिन बीत गए हैं और तुमको अब हमारी याद आई है। सांसदों ने उनसे कहा कि प्रशासन ने उन्हें आने नहीं दिया, तो परिजन बोले कि प्रियंका वाड्रा तो दिल्ली से आ गई, उन्हें तो किसी ने नहीं रोका। 

विज्ञापन


नहटौर में गत शुक्रवार को नागरिकता संशोधन कानून को लेकर उपद्रव हुआ था, जिसमें नहटौर के मोहल्ला नौधा निवासी सुलेमान और मिर्दगान निवासी अनस की मौत हो गई थी, जबकि कासमपुर लेखराज गांव निवासी ओमराज सैनी घायल हुआ था। 
विज्ञापन


वहीं मंगलवार को बसपा सांसद गिरीशचंद्र व मलूक नागर के अलावा जमीयत उलमा-ए-हिंद के पदाधिकारी मौलाना हकीमुददीन कासमी ने सुलेमान के परिजनों से मुलाकात की।

यह भी पढ़ें: सीएम योगी के बयान पर मौलाना मदनी बोले- गोलियां कम पड़ जाएंगी, सीने कम नहीं होंगे

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का आश्वासन देते हुए कहा कि वह मामले की न्यायिक जांच कराने की मांग करेंगे। इस पर परिजनों ने भी उनके सामने सवाल कर दिया कि आप अब यहां आए हो, जबकि घटना हुए पांच दिन बीत गए हैं। हकीमुददीन कासमी ने कहा कि नहटौर में इस तरह की घटना से सभी को दुख हैं। उन्होंने शांति व्यवस्था रखने की अपील की। उन्होंने घायल ओमराज सैनी के परिजनों को आर्थिक सहायता भी की। 

भाजपा और सपा नेता भी पहुंचे
सपा विधायक तसलीम अहमद व मनोज पारस, पूर्व राज्य मंत्री मूलचंद चौहान ने सुलेमान और अनस के परिजनों और घायल ओमराज के परिजनों से मिलकर हर संभव मदद का आश्वासन दिया। क्षेत्रीय भाजपा विधायक ओम कुमार व एसपी संजीव त्यागी घायल ओमराज सैनी के परिजनों से मिले। विधायक ओम कुमार ने कहा कि उनकी मदद की जाएगी। किसी भी निर्दोष के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होने दी जाएगी। दोषियों के खिलाफ ही कार्रवाई होगी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed