{"_id":"5c0a90fbbdec2241950dcb30","slug":"bijnor-three-youths-sexually-assaulted-on-the-girl","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी का झांसा देकर युवती से सामूहिक दुष्कर्म, पीड़िता ने सुनाई आपबीती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी का झांसा देकर युवती से सामूहिक दुष्कर्म, पीड़िता ने सुनाई आपबीती
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
Updated Fri, 07 Dec 2018 08:56 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर में धामपुर थाने के एक गांव की युवती ने नजीबाबाद के होमगार्ड और उसके दो साथियों पर गैंगरेप करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
कोतवाल संजय कुमार पांचाल ने बताया कि धामपुर थाने के एक गांव की युवती ने थाने में तहरीर देकर बताया कि तीन साल पहले उसका संपर्क नजीबाबाद में एक होमगार्ड से हो गया था। होमगार्ड ने खुद को अविवाहित बता उससे शादी करने का प्रस्ताव रखा। काफी विचार करने के बाद उसने शादी के लिए सहमति दे दी। शादी की सहमति देने के बाद दोनों का एक दूसरे से मिलना शुरू हो गया है। इस दौरान उनके शारीरिक संबंध बन गए। जब उसने होमगार्ड पर शादी करने का दबाव बनाया तो होमगार्ड ने शादी करने से मना कर दिया।
विज्ञापन
आरोप है कि कुछ दिनों पहले होमगार्ड ने उसे मिलने के बहाने बुलाया और अपने दो साथियों के साथ मिलकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी होमगार्ड गोविंद नजीबाबाद थाने के गांव खुशहालपुर का निवासी है। पुलिस में शिकायत करने पर उसे जान से मारने की भी धमकी दे रहा है।
विज्ञापन
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/