फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bijnor: Sanitation Workers End Six-Day Strike in Bijnor, Agreement Reached, Cleaning Services Resume

Bijnor: छह दिन बाद खत्म हुई सफाईकर्मियों की हड़ताल, वार्ता के बाद काम पर लौटे कर्मचारी, पटरी पर लौटी व्यवस्था

Tue, 16 Jun 2026 10:30 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 16 Jun 2026 10:30 AM IST
सार

बिजनौर के नहटौर में छह दिनों से जारी सफाईकर्मियों की हड़ताल मंगलवार को समाप्त हो गई। पालिका प्रशासन और कर्मचारियों के बीच वार्ता के बाद समझौता हुआ, जिसके बाद सफाई व्यवस्था फिर से सामान्य होने लगी है।

विज्ञापन
Bijnor: Sanitation Workers End Six-Day Strike in Bijnor, Agreement Reached, Cleaning Services Resume
हड़ताल से लौटे सफाई कर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिजनौर जनपद में नहटौर नगर पालिका परिषद में ईओ और कर्मचारियों के बीच विवाद के बाद पिछले छह दिनों से जारी सफाईकर्मियों की हड़ताल मंगलवार को समाप्त हो गई। पालिका प्रशासन और कर्मचारियों के बीच हुई वार्ता के बाद सहमति बनने पर कर्मचारी काम पर लौट आए। इसके साथ ही नगर की सफाई व्यवस्था भी धीरे-धीरे पटरी पर लौटने लगी है। 

विज्ञापन


हड़ताल के कारण नगर के कई हिस्सों में कूड़े के ढेर लग गए थे, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। कर्मचारियों की वापसी के बाद विभिन्न वार्डों में सफाई कार्य शुरू कर दिया गया है।वार्ता के बाद बना सहमति का रास्ता
विज्ञापन

सोमवार शाम सफाईकर्मियों ने दलित पिछड़ा वर्ग भारत संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप सिरस्वाल के नेतृत्व में चेयरपर्सन कैंप कार्यालय पहुंचकर वार्ता की। बैठक में कर्मचारियों की समस्याओं और मांगों पर विस्तार से चर्चा हुई। वार्ता के दौरान कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर सहमति बनी, जिसके बाद कर्मचारियों ने हड़ताल समाप्त कर काम पर लौटने का निर्णय लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

हड़ताल के दौरान बढ़ी थी परेशानी
हड़ताल के चलते नगर के विभिन्न इलाकों में कूड़ा जमा होने लगा था। स्थिति को संभालने के लिए रविवार रात चेयरपर्सन पति जैद रशीद और सभासदों ने निजी मजदूरों की मदद से विशेष सफाई अभियान चलाया था। देर रात तक चले इस अभियान में प्रमुख मार्गों और मोहल्लों से कूड़ा उठाकर डंपिंग स्थल तक पहुंचाया गया था, जिससे आंशिक राहत मिली थी।

इन मांगों पर बनी सहमति
वार्ता के दौरान कर्मचारियों की 16 सूत्री मांगों पर विचार कर जायज मांगों का समाधान कराने पर सहमति बनी। साथ ही यह आश्वासन दिया गया कि हड़ताल समाप्त होने के बाद किसी भी कर्मचारी का उत्पीड़न नहीं किया जाएगा और हड़ताल अवधि का वेतन भी नहीं काटा जाएगा। इसके अलावा कर्मचारी अर्जुन वाल्मीकि की सेवा बहाल करने तथा मानवीय आधार पर उनकी जमानत में सहयोग करने पर भी सहमति बनी।

नागरिकों ने ली राहत की सांस
सफाईकर्मियों के काम पर लौटने के बाद नगर के विभिन्न वार्डों में सफाई कार्य शुरू हो गया है। पालिका प्रशासन का दावा है कि जल्द ही पूरे नगर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह सामान्य कर दी जाएगी। हड़ताल समाप्त होने से नागरिकों ने भी राहत की सांस ली है और उम्मीद जताई है कि अब नियमित सफाई व्यवस्था बहाल रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed