पत्नी के अवैध संबंधों के विरोध में हुआ था अनीस का मर्डर, आरोपी साढू़ ने उगले कई गहरे राज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर में किरतपुर थाना क्षेत्र के गांव बुड़गरा में अनीस अहमद की हत्या पत्नी के अनैतिक संबंध का विरोध करने पर की गई थी। हत्याकांड में अनीस का साढू़ भी शामिल रहा है। पुलिस ने गुरुवार को अनीस के साढू़ समेत दो हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया। अनीस की पत्नी का प्रेमी फरार है, पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। मामले में पत्नी की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
एसपी सिटी लक्ष्मी निवास मिश्रा के अनुसार किरतपुर थाना क्षेत्र में चंदक-बुड़गरा रोड पर नहर के पास आठ जून को एक शव पड़ा मिला था। मृतक की पहचान गांव बुड़गरा निवासी हनीफ के 38 साल के पुत्र अनीस के रूप में हुई थी। हनीस की बाइक भी मौके पर खड़ी मिली थी। अनीस उत्तराखंड में बिजली फिटिंग का काम करता था और ईद पर घर आया था। घटना के रोज परिजनों से गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने को कहकर गया था।
इसके बाद एसपी ने किरतपुर पुलिस के साथ स्वॉट टीम को इस घटना के खुलासे के लिए लगाया था। घटना की जांच के दौरान नजीबाबाद थाने के गांव बड़ा कनकपुर निवासी शबनूर उर्फ शब्बू, रईस व किरतपुर थाने के गांव बुड़गरा निवासी एजाज के नाम प्रकाश में आए। पुलिस ने शबनूर उर्फ शब्बू व रईस को मौज्जमपुर रेलवे स्टेशन से दबोच कर पूछताछ की तो उन्होंने अनीस की हत्या का सारा राज उगल दिया।
एसपी के मुताबिक दोनों ने पुलिस को बताया कि अनीस की पत्नी अफसाना के साथ एजाज के अनैतिक संबंध है। वह अफसाना से शादी करना चाहता है। एजाज की अनीस के साथ गहरी दोस्ती थी। एजाज के अलावा अनीस के साढू़ शबनूर उर्फ शब्बू से भी अफसाना के संबंध थे। डेढ़ महीने पहले एजाज, शबनूर उर्फ शब्बू व रईस ने मिलकर अनीस की हत्या का प्लान बनाया। एजाज ने हत्या के बाद शबनूर को दो लाख रुपये देने तय किए। घटना के दिन तीनों चंदक रेलवे स्टेशन पर एकत्र हुए। शबनूर ने अनीस को फोन करके चंदक रेलवे स्टेशन पर बुला लिया। प्लान के मुताबिक रईस अपनी बाइक से एजाज को लेकर जंगल में अमजद अली के नलकूप के पास पहुंचा। अनीस अहमद अपने साढू़ शबनूर के साथ चंदक से मिठाई खरीदकर मौके पर पहुंच गया। शबनूर लघुशंका करने का बहाना बनाकर बाइक से उतर गया। एजाज व रईस ने अनीस के सिर पर हथौड़े से हमला कर दिया। खींचकर गन्ने के खेत में ले गए और वहा उसका गला घोंट दिया। शबनूर ने मौके पर पड़ी कांच की बोतल से अनीस के पेट में कई वार किए। हत्या करके शव वहीं छोड़ आए। पुलिस ने शबनूर व रईस की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त हथौड़ा, कांच की टूटी बोतल, अनीस का मोबाइल व बाइक बरामद की है। पुलिस फरार एजाज की तलाश में जुटी है।
वहीं एसपी ने बताया कि अनीस की पत्नी अफसाना की भूमिका की जांच भी की जा रही है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/