फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bijnor police busted Illegal weapon factory in madarsa and six accused arrested

यूपी: मदरसे से पकड़ा अवैध हथियारों का जखीरा, संचालक समेत छह हिरासत में, पूछताछ जारी

Thu, 11 Jul 2019 12:47 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 11 Jul 2019 12:47 AM IST
विज्ञापन
Bijnor police busted Illegal weapon factory in madarsa and six accused arrested
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

बिजनौर जनपद की शेरकोट पुलिस ने एक मदरसे में हथियारों को सप्लाई करने के खेल का खुलासा किया है। पुलिस ने मदरसे से हथियारों का जखीरा बरामद किया है। हथियार सप्लाई करने में इस्तेमाल होने वाली स्विफ्ट डिजायर गाड़ी भी मदरसे से मिली है। गाड़ी पर शिवसेना लिखा है। मदरसे में हिकमत की आड़ में हथियार सप्लाई किए जाते थे। पुलिस ने मदरसे से मदरसा संचालक समेत छह आरोपियों को पकड़ा है। सभी से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन


सीओ अफजलगढ़ कृपाशंकर कन्नौजिया ने बुधवार को पुलिस टीम के साथ शेरकोट में कंदला रोड स्थित मदरसा दारुल कुरान हमीद में छापेमारी की। पुलिस को छानबीन के दौरान मदरसे से भारी मात्रा में हथियार बरामद हुए। पुलिस को मदरसे से 32 बोर का एक पिस्टल व आठ कारतूस, 315 बोर के तीन तमंचे व 32 कारतूस, 32 बोर का एक रिवॉल्वर व 16 कारतूस बरामद किए। 
विज्ञापन


इसके अलावा मदरसे से एक स्विफ्ट डिजायर गाड़ी भी मिली है। गाड़ी पर शिव सेना लिखा है। पुलिस ने मदरसे से स्योहारा के मोहल्ला शेखान निवासी फईम अहमद, शेरकोट निवासी साजिद, धामपुर के मोहल्ला अफगानान निवासी जफर इस्लाम, अफजलगढ़ के गांव फतेहपुर जमाल निवासी सिकंदर अली, बिहार निवासी साबिर व शेरकोट निवासी अजीजुर्रहमान को दबोचा है। पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि आरोपी मदरसे से हथियार सप्लाई करते थे। हथियार सप्लाई करने में शिव सेना लिखी गाड़ी का इस्तेमाल किया जाता था। मदरसे में पुलिस की छापेमारी से हड़कंप मचा रहा। पुलिस के मुताबिक मदरसे में हिकमत (हकीम द्वारा दवा देने) का होता है। माना जा रहा है कि हथियार खरीदने वाले ग्राहक मरीज बनकर ही मदरसे में आते थे। हिकमत की आड़ में हथियार बेचने व सप्लाई करने का काम मदरसे से किया जा रहा था। किसी को शक भी नहीं होता था कि दवाई लेने के नाम पर मदरसे में आया कोई व्यक्ति हथियार लेकर जा रहा है। साजिद मदरसे का संचालक बताया जाता है।

बिहार से आता है हथियारों का जखीरा
मदरसे में पकड़ा गया साबिर बिहार का रहने वाला है। पुलिस का मानना है कि वह बिहार से हथियार लाकर क्षेत्र में सप्लाई करता था। किसी को उस पर शक न हो इसलिए गाड़ी पर शिव सेना लिख रखा था। हथियार भी मदरसे में इसलिए छिपाए गए थे ताकि किसी को उसके काम की भनक न लगे।

हत्या में लूट में वांछित हैं दो आरोपी
मदरसे में पकड़े गए आरोपियों का पुराना आपराधिक इतिहास भी बताया जा रहा है। पुलिस का मानना है कि एक आरोपी आगरा में हुई लूट में वांछित है। एक अन्य आरोपी देहरादून में एक व्यक्ति की गला काटकर हत्या करने में दोषी है। इस मामले में छानबीन की जा रही है। पुलिस का मानना है कि गैर जिलों में वारदातों को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मदरसे में आकर छिप जाते थे।

पढ़ते हैं 25 बच्चे
मदरसे में 25 बच्चे पढ़ते हैं। मदरसे पर छापेमारी से हड़कंप मच गया। आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई। हर कोई हैरान था कि मदरसे से हथियारों की सप्लाई का खेल चल रहा था।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed