{"_id":"5ee0e3b08ebc3e42fc59915e","slug":"bijnor-one-shot-dead-in-controversy-over-playing-dj","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजनौर: डीजे बजाने को लेकर विवाद, एक की मौत, परिवार में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजनौर: डीजे बजाने को लेकर विवाद, एक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
Wed, 10 Jun 2020 07:14 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 10 Jun 2020 07:14 PM IST
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नजीबाबाद के आदर्शनगर में विवाह समारोह में डीजे बजाने को लेकर एक ही समुदाय दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले। गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति की उपचार के लिए मेरठ ले जाते समय मौत हो गई।
विज्ञापन
आदर्श नगर में एक परिवार में विवाह समारोह में मंगलवार रात डीजे को लेकर विवाद हो गया। जिसमें दोनों पक्षों में जमकर लाठी, डंडे चले। संघर्ष में तातारपुर निवासी संजय के सिर में गंभीर चोटें आईं। घायल संजय की उपचार के लिए मेरठ ले जाते समय मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक के भाई तातारपुर लालू निवासी अनिल कुमार ने कैलाश, इंद्रजीत, रंजीत, सुमित, तुषार के खिलाफ जानलेवा हमला करने की तहरीर सौंपी गई है। अनिल ने तहरीर में बताया की उनके भाई सुनील के यहां शादी थी। जिसमें डीजे बज रहा था।
विज्ञापन
रात नौ बजे डीजे बंद कराने को कहने पर पड़ोसियों ने विरोध करते हुए जानलेवा हमला कर दिया जिसमें संजय कुमार के सिर में गंभीर चोटें आईं। प्राथमिक उपचार के बाद मेरठ ले जाते समय घायल की मौत हो गई।